{"_id":"64d669ea5798738a260985d8","slug":"shikshamitra-died-due-to-heart-attack-family-members-said-worried-due-to-financial-constraints-2023-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: हार्ट अटैक से शिक्षामित्र का निधन, घरवाले बोले- आर्थिक तंगी के कारण थे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: हार्ट अटैक से शिक्षामित्र का निधन, घरवाले बोले- आर्थिक तंगी के कारण थे परेशान
Sat, 12 Aug 2023 06:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 12 Aug 2023 06:10 AM IST
सार
आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षामित्र का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षामित्र संघ में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
हार्ट अटैक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पूर्व ब्लॉक महामंत्री एवं प्राथमिक विद्यालय चौमा शाहपुर विकासखंड फतेहपुर सीकरी में कार्यरत शिक्षामित्र जगपाल सिंह पटेल का शुक्रवार सुबह तीन बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाभी के नाम करा दी जमीन: पिता की हरकत से नाराज बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, बच्चों के बारे में भी नहीं सोचा
विज्ञापन
43 वर्षीय जगपाल 2004 में शिक्षामित्र पद पर नियुक्त हुए और 2014 में उनका शिक्षक पद पर समायोजन विकासखंड बाह में हुआ था। 2017 में समायोजन निरस्त होने के बाद से वापस मूल विद्यालय चौमा शाहपुर में शिक्षण कार्य कर रहे थे। परिवार में अपने पीछे बूढ़े माता-पिता, पत्नी तथा चार अविवाहित पुत्रियां छोड़ गए हैं।
ये भी पढ़ें - UP: सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने किया आत्म समर्पण, महिला ने लगाया था सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
ये भी पढ़ें - UP: सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने किया आत्म समर्पण, महिला ने लगाया था सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
परिजन ने बताया है कि पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी के कारण अवसाद में थे। कुछ दिन पहले 2500 रुपये मानदेय वृद्धि की खबर छपी थी तो कुछ आस जागी थी, लेकिन दो दिन पहले माननीय शिक्षामंत्री के सदन में मानदेय वृद्धि से इंकार करने से तनाव और बढ़ गया था।
ये भी पढ़ें - कातिल बाप: बेटे ने की थी ऐसी हरकत, बर्दाश्त न कर सका बुजुर्ग पिता; बोला- मैं उसे न मारता तो..., इसलिए मार डाला
ये भी पढ़ें - कातिल बाप: बेटे ने की थी ऐसी हरकत, बर्दाश्त न कर सका बुजुर्ग पिता; बोला- मैं उसे न मारता तो..., इसलिए मार डाला
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह छौंकर ने कहा कि आर्थिक तंगी के चलते अब तक दर्जनों शिक्षामित्रों की मौत हो चुकी है। सरकार को शिक्षामित्रों के प्रति सहानुभूतिपूर्वक रवैया अपनाना चाहिए।
ये भी पढ़ें - विश्व हाथी दिवस 2023: यहां आजाद जिंदगी जी रहे हैं 'गजराज', ऐसे की जाती है इनकी देखभाल
ये भी पढ़ें - विश्व हाथी दिवस 2023: यहां आजाद जिंदगी जी रहे हैं 'गजराज', ऐसे की जाती है इनकी देखभाल