फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shelter home closed in agra youngman in single blancket

आगरा में कड़ाके की ठंड: रैन बसेरा बंद, बाहर एक कंबल में सिकुड़ रहा युवक, पड़ताल में सामने आई चौकाने वाली 'सच्चाई'

Sun, 09 Jan 2022 11:51 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 09 Jan 2022 11:51 AM IST
सार

आगरा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में भारी गिरावट आई है। लेकिन नगर निगम के रैन बसेरों में लोगों को राहत नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
shelter home closed in agra youngman in single blancket
नगर निगम के रैन बसेरा के बाहर बैठा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कड़ाके की ठंड ने लोगों को रजाई में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया। शनिवार को लोग घरों से कम ही निकले। बाजारों में भीड़ कम रही। इधर बेघर लोगों की मुसीबत और बढ़ गई। जिनको रैन बसेरे, शेल्टर होम में जगह मिल गई, उनको तो राहत रही बाकी खुले आसमान के नीचे एक कंबल में सिकुड़ते रहे। कई इलाकों में रैन बसेरा खाली पड़े रहे जबकि पास में ही लोग खुले में फुटपाथ पर सो रहे थे। बारिश के समय खंदारी बाईपास स्थित पुल के नीचे तैयार किया गया रैन बसेरा दोपहर दो बजे बंद था। बसेरे के बाहर ही कंबल ओढ़कर व्यक्ति सो रहा था। 

विज्ञापन

शेल्टर होम : दोपहर में जलाए अलाव
शेल्टर होम में शाम को जलने वाले अलाव ठंड को देखते हुए दोपहर में ही जला दिए गए। राजामंडी रेलवे स्टेशन के निकट बने शेल्टर होम में गैस अलाव जलाया गया था। आवास विकास कॉलोनी में सेक्टर सात में शेल्टर होम में भी अलाव जल रहा था।
विज्ञापन

पुल ने बचाया बारिश से
शहर में कई स्थानों पर लोग खुले में ठंड से सिकुड़ते मिले। दोपहर दो बजे के करीब गुरुद्वारा गुरु का ताल के निकट पुल के नीचे युवक एक कंबल ओढ़े बारिश और ठंड से बचाव कर रहा था। एमडी रोड के फुटपाथ पर भी लोग शाम को रजाई और एक कंबल में सिकुड़े हुए लेटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाय के ग्राहक बढ़े
ठंड ने चाय की दुकानों पर ग्राहक बढ़ा दिए। दोपहर में अधिक भीड़ रही। गर्म चाय की चुस्कियों के बीच राजनीति, बढ़ता संक्रमण चर्चा का मुख्य मुद्दा रहा। ऑनलाइन पढ़ाई पर चर्चा करते रहे। दिल्ली गेट स्थित चाय की दुकान के संचालक आकाश ने बताया कि अन्य दिनों के मुकाबले शनिवार को ग्राहक अधिक रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed