{"_id":"5d8de3978ebc3e93a84467f6","slug":"sheep-and-goat-dead-in-barahan-due-to-pneumonia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भेड़-बकरियां में फैला यह रोग, दजर्नों मरीं, विधायक ने दिया मदद का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेड़-बकरियां में फैला यह रोग, दजर्नों मरीं, विधायक ने दिया मदद का आश्वासन
Fri, 27 Sep 2019 03:56 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 27 Sep 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
पशु मरने के बाद परेशान पशुपालकों के यहां जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बरहन कस्बे में पशु पालकों की बकरियां हर रोज मर रही हैं। गुरुवार को भी छह बकरियां मर गईं। एक पखवाड़े के भीतर 62 बकरी और एक भेड़ मरने के बाद ग्रामीणों ने पशु चिकित्साधिकारी को सूचना दी। इस पर पशु चिकित्सकों ने मृत बकरियों का पोस्टमार्टम कराया। इसमें निमोनिया से मौत होना पाया गया है।
बरहन में 10-12 परिवार बकरी और भेड़ पालन करते हैं। वह सुबह बकरियों और भेड़ों को खेतों में चराने ले जाते हैं। पशु पालक विनोद ने बताया कि उसकी छह बकरियां गुरुवार को मर गईं।
इसके पहले इसी पखवाड़े में संजू वाल्मीकि, राकेश सिंह, पुरुषोत्तम, धर्मपाल, मोहर सिंह, लालू, रामवीर, गुलाब की 62 बकरियां और एक भेड़ मर चुकी है। ग्रामीणों ने संक्रामक रोग फैलने की जानकारी पशुपालन विभाग के अधिकारियों को दी।

Trending Videos
इस पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नवीन कुमार ने विनोद की मृत बकरियों का पोस्टमार्टम किया। बकरियों के फेफड़ों में संक्रमण हो गया था और निमोनिया से उनकी मौत होना पाया गया। पशु चिकित्सक ने बताया कि बकरियां कहीं से दूषित पानी पी रहीं हैं। इस कारण संक्रमण से उनकी मौत हो रही है।
जो भी मदद होगी, कराई जाएगी
विधायक राम प्रताप सिंह चौहान पीड़ित विनोद के घर पहुंचे। उन्होंने उचित मुआवजे के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने के लिए पंचायत सचिव को कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने बताया कि पीड़ित को जो भी मदद होगी, कराई जाएगी।
मथुरा वेटरनेरी विवि की टीम करेगी जांच
बरहन में पशु पालकों की बकरियां दूषित पानी पीने से मर रही हैं। गोट प्लेग फैलता तो एक भी बकरी जिंदा नहीं बचती। पशु चिकित्साधिकारी की टीम ने बकरियों का टीकाकरण किया है। शुक्रवार को बरहन में वेटरनेरी विवि मथुरा के चिकित्सकों की टीम संक्रमण की जांच करेगी। जिले में किसी दूसरी जगह से बकरियों में बीमारी फैलने की सूचना नहीं है। -एके दौनेरिया, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आगरा