फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sharp shooter Vinod Arrested

दिल्ली के पारस गैंग का शार्प शूटर विनोद दादा मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगी

Mon, 05 Nov 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 05 Nov 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
Sharp shooter Vinod Arrested
मुठभेड़ में घायल बदमाश विनोद। - फोटो : अमर उजाला

आगरा में उद्यमियों के अपहरण कर दस करोड़ की फिरौती वसूलने की साजिश रचने वाले पारस गैंग के शार्प शूटर विनोद उर्फ दादा उर्फ पंडित (40) को दिल्ली में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी अशोक प्रधान फरार हो गया। विनोद के पैर में गोली लगी। उसे लालबहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


उसके पास से .32 बोर की ऑटोमेटिक पिस्टल और छह कारतूस बरामद की गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से करीब 12 गोलियां चलीं। बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण स्पेशल सेल के एसआई व हवलदार बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन


हाल ही में सिकंदरा पुलिस ने पांच बदमाश कृष्ण मुरारी, अनुज शर्मा, प्रवीण बलवीर और भूपेंद्र समेत पांच को गिरफ्तार किया था। वह विनोद के साथी थे। आगरा के तीन जूता उद्यमियों का अपहरण करना चाहते थे। एक उद्यमी की रेकी कर ली गई थी। मगर, शुक्रवार को पुलिस ने पांचों बदमाशों को पकड़ लिया। विनोद नहीं आया था। दिल्ली, नोएडा और आगरा पुलिस विनोद की गिरफ्तारी के प्रयास में लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक, नीतू दबोदिया और पारस की मौत के बाद विनोद अशोक प्रधान गिरोह में शामिल हो गया था। दिल्ली व हरियाणा पुलिस ने अशोक प्रधान पर दो लाख रुपये का इनाम रखा हुआ है।

Sharp shooter Vinod Arrested
बदमाश विनोद से बरामद पिस्टल। - फोटो : अमर उजाला

स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि चार नवंबर को तड़के पेपर मार्केट, गाजीपुर के पास घेराबंदी की गई। सुबह 4.20 बजे सपेरा बस्ती की तरफ से बाइक पर आते दो युवकों को देख पुलिस ने जिप्सी से रोड ब्लॉक कर दिया। दोनों बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा गया, पर दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। 

एक गोली एसआई हर्दवारी लाल व हवलदार मोहित को लगी। मगर, बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण दोनों बच गए। जवाबी कार्रवाई में एक गोली विनोद के बाएं पैर में लगी। पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। मौके से विजय विहार, गाजियाबाद से चोरी की गई बाइक, पिस्टल व छह कारतूस बरामद किए गए हैं। विनोद के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, रॉबरी व चोरी के दिल्ली, यूपी व हरियाणा में 12 से अधिक मामले दर्ज हैं।

जेल में दबोदिया के संपर्क में आया   

विनोद उर्फ दादा 2001 में रोहतक जेल में बंद था। जेल में ये अशोक प्रधान व नीतू दबोदिया के संपर्क में आया और उसके गिरोह में शामिल हो गया। पश्चिमी विहार में डकैती डालने के आरोप में विनोद व नीतू अन्य साथी गिरफ्तार हुए। नीतू दबोदिया दो जुलाई, 2013 को वसंतकुंज इलाके में मुठभेड़ में मारा गया। पारस व प्रदीप भोला को वर्ष 2015 में नीरज बवानिया व उसके साथियों ने जेल वैन में मार दिया था।

20 वर्ष से अपराध की दुनिया में है विनोद 

झज्जर, हरियाणा में 1978 में पैदा हुआ विनोद नौवीं कक्षा तक पढ़ा है। ये करीब 20 वर्ष से अपराध की दुनिया में है। विनोद वर्ष 2001 में हत्या का प्रयास के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। रोहतक जेल में इसकी मुलाकात नीतू दबोदिया व अशोक प्रधान से हुई। इसके खिलाफ दिल्ली, यूपी व हरियाणा में 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed