फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sharp attitude: The district started heating up from seven in the morning

तीखे तेवर : सुबह सात बजे से ही तपने लगा जिला

Sun, 02 Jun 2024 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 02 Jun 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sharp attitude: The district started heating up from seven in the morning
कासगज। जिले में शनिवार को सुबह सात बजे से ही तपन शुरू हो गई। दोपहर में अधिकतम पारा 44 डिग्री पर पहुंच गया। आग उगलते मौसम से हर कोई बेहाल नजर आया। मौसम के तीखे तेवर देख लोग घरों को लौट गए और सड़कों पर वीरानी छा गई।जिले में शुक्रवार को मध्य रात्रि के बाद मौसम में नमी आ जाने से लोगों को काफी राहत मिल गई। सुबह पांच बजे तक पारा 25. 2 डिग्री रहा। इससे लोगों को सुकून मिला लेकिन सूर्योदय के साथ ही पारे ने चढ़ना कर दिया। सुबह छह बजे पारा 27.7 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह सात बजे पारा 30 डिग्री रिकार्ड किया गया। सुबह सात से आठ के बीच पारा तेजी से चढ़ा। इस बीच पारे में 4.1 डिग्री का उछाल आया। इससे आठ बजे पारा 34.1 डिग्री पर पहुंच गया। इसके बाद हल्की धुंध का असर हो जाने से पारे में उछाल की रफ्तार कुछ हल्की हो गई। एक घंटे में पारा 1.1 डिग्री ही चढ़ा, लेकिन नौ बजे के बाद पारा फिर से चढ़ने लगा। एक घंटे में चार डिग्री की वृद्धि के साथ ही पारा 39.2 के आंकड़े पर जा पहुंचा। इसके साथ ही ऐसा लगने लगा मानो आसमान से आग बरस रही हो। गरम हवा के थपेड़े लोगों को चुभन का अहसास कराने लगे। गर्मी की अधिकता को देखकर बुजुर्ग व बच्चे घरों में कैद हो कर रह गए। जो लोग घरों से बाहर निकले वे पूरे बचाव के साथ बाहर आए। दोपहर दो बजे के बाद सड़कों पर वीरानी से नजर आने लगी। वाहन भी कम हो गए। लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो गया। गर्मी की अधिकता से लोगों के गले चटकने लगे, जिससे लोग पानी की तलाश करते नजर आए। जिससे हैंडपंप, वाटर कूलर आदि पर लोगों की भीड़ लगी रही। सांय के समय जब पारा नीचे आना शुरू हआ उसके बाद ही बाजारों में चहल-पहल शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed