फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sharda Taj marathon today, city prepared

शारदा ताज मैराथन आज, शहर तैयार

Sun, 14 Feb 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Sun, 14 Feb 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Sharda Taj marathon today, city prepared
सबसे बड़ी दौड़ के लिए शहर तैयार है। रविवार की सुबह साढ़े छह बजे चार स्थानों (स्टार्टिंग प्वाइंट्स) से शारदा ताज मैराथन शुरू होगी। जाने माने एथलीट मिल्खा सिंह सिकंदरा स्थित अकबर टूम से झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शनिवार को तड़के पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के निर्देशन में मैराथन का रिहर्सल की गई।
विज्ञापन

ताज महोत्सव के प्रमोशन के लिए पहली बार आयोजित की जा रही शारदा ताज मैराथन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शनिवार को पुणे, मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली, हरियाणा समेत देश के अन्य हिस्सों से दौड़ में भाग लेने आए धावकों ने शारदा टावर पहुंचकर अपने चेस्ट (विब) नंबर प्राप्त किए। मैराथन में केन्या समेत कई कैरेबियाई देशों के धावकों ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है। आखिरी दिन विब नंबर लेने वालों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की मदद ली गई।
विज्ञापन


शारदा ग्रुप के वाइस चेयरमैन वाईके गुप्ता ने बताया कि मैराथन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। रजिस्ट्रेशन शनिवार शाम तक हुए थे। तकरीबन 35 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें आनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शामिल हैं। मैराथन को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को एडीएम सिटी और एसपी सिटी व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, शनिवार तड़के 5:30 बजे एसपी ट्रैफिक आरके सिंह के निर्देशन में पुलिसकर्मियों ने मैराथन रूट पर रिहर्सल किया। रिहर्सल सिकंदरा से शुरू होकर एकलव्य स्टेडियम पर खत्म हुई।

रंगारंग प्रस्तुतियां भी
मैराथन रूट पर कई संगठनों और स्कूल-कालेजों की ओर से स्टेज लगाए जाएंगे। इन स्टेजों पर छात्र-छात्राएं और कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। एंबुलेंस और डाक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। एकलव्य स्टेडियम में भी पूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।

चला विशेष सफाई अभियान
धावकों की राह में गंदगी के ढेर नजर नहीं आएंगे। दौड़ के दौरान न ही उनका पैर किसी गड्ढे में आकर लड़खड़ाएगा। क्योंकि नगर निगम और पीडब्ल्यूडी ने दौड़ मार्ग को चमका दिया है। देर रात तक सफाई कार्य चलता रहा। नगर निगम ने दो दिन दौड़ मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाया। शनिवार रात को भी निगम की टीमें सफाई अभियान में जुटी रहीं।

सुबह एमजी रोड पर नहीं चलेंगे वाहन
रविवार को सुबह छह बजे से सिकंदरा हाईवे से लेकर शहर के अंदरूनी मार्गों पर मैराथन की समाप्ति तक रूट डायवर्जन किया गया है। एसपी ट्रैफिक आरके सिंह ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है।
- एनएच-2 पर सुबह छह से 7.75 बजे तक कैलाश मोड़ से गुरुद्वारा गुरु का ताल तक ट्रैफिक बंद रहेगा।
- सुबह छह से 8.30 बजे तक मदिया कटरा, हरीपर्वत चौराहा, सूरसदन तिराहा, पालीवाल पार्क तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
- एमजी रोड पर सुबह 6.30 बजे से सुबह आठ बजे तक सेंट जोंस चौराहे से शाह मार्केट तक यातायात बंद रहेगा।
- सुबह आठ बजे के बाद यमुना एक्सप्रेस वे से आने वाले पर्यटकों के वाहन बजरंग पेट्रोल पंप, एत्माद्दौला के बजाय एनएच-2 से होकर भगवान टाकीज, एमजी रोड से गुजारे जाएंगे। इस अवधि में आने वाली पर्यटकों की बसों को अंबेडकर पुल से होकर जीवनी मंडी, वाटर वर्क्स चौराहा, एनएच-2 होकर भगवान टाकीज, एमजी रोड से निकाला जाएगा।

- ग्वालियर की ओर से आने वाले वाहनों को बाईपास से डायवर्ट किया जाएगा।
- पालीवाल पार्क से जीवनी मंडी, हाथी घाट, आगरा किला, पुरानी मंडी तक यातायात सुबह सात बजे से 10 बजे तक बंद रहेगा।
- फतेहाबाद की ओर से आने वाले वाहन सुबह 7.15 से 10.30 बजे तक ताज व्यू तिराहे से आगे नहीं जा सकेंगे। इसी तरह शमसाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को अमर होटल तिराहे, फूल सैयद चौराहे से आगे नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed