फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sharda half marathon on 14 feb

शारदा ताज मैराथन 14 फरवरी को

Mon, 25 Jan 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 25 Jan 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
sharda half marathon on 14 feb
ताज महोत्सव की कड़ी में 14 फरवरी को शारदा ताज मैराथन का आयोजन किया जाएगा। 21 किलोमीटर के हॉफ मैराथन के साथ 12, 6 और 2.5 किलोमीटर की दौड़ होगी। इसमें अलग-अलग वर्ग के एथलीट हिस्सा ले सकेंगे। फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह एथलीटों का उत्साहवर्धन करने के लिए उपस्थित होंगे।
विज्ञापन


  शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन (एसजीआई), जिला प्रशासन और आगरा डेवलपमेंट फाउंडेशन और अन्य संस्थाओं के सहयोग से मैराथन का आयोजन कर रहा है। रविवार को होटल ग्रांड इंपीरियल में इसके पोस्टर का विमोचन किया गया। जिलाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि इस बार ताज महोत्सव की सिल्वर जुबली है। मैराथन के आयोजन से महोत्सव को और ऊंचाइयां मिलेंगी। जिला प्रशासन और पुलिस का इसमें पूरा सहयोग रहेगा। एसजीआई के वाइस चेयरमैन वाइके गुप्ता ने ंबताया कि हॉफ मैराथन की शुरूआत मिल्खा सिंह और मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर अकबर टूम, सिकंदरा से करेंगे। यह गुरुद्वारा गुरु का ताल, मदिया कटरा, हरीपर्वत, सूरसदन, पालीवाल पार्क, जीवनी मंडी, पुरानी मंडी चौराहा, होटल ताज व्यू होते हुए एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचेगी।
विज्ञापन


  रास्ते में 21 द्वार और 21 प्रमोशनल स्टेज बनाए जाएंगे। एनर्जी ड्रिंक भी जगह-जगह उपलब्ध कराया जाएगा। हर दो किलोमीटर की दूरी पर एंबुलेंस खड़ी रहेगी। जगह-जगह साइनेज लगेंगे। पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चौकस रहेगी। स्टेडियम में मेडिकल की पूरी व्यवस्था रहेगी। मैराथन में हिस्सा लेने के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। www.stmagra.in पर पंजीकरण कराया जा सकता है। फार्म 13 फरवरी तक भरे जा सकेंगे। व्यक्तिगत रूप से भी फार्म भरे जा सकते हैं, विद्यालय, महाविद्यालयों के अलावा अन्य स्थानों पर फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे। मैराथन में बैनर के माध्यम से केंद्र व राज्य की योजनाओं का प्रचार भी होगा और सामाजिक संदेश भी दिए जाएंगे। पोस्टर विमोचन में एडीएफ के केसी जैन, अशोक जैन सीए, हरविजय बाहिया, डा. रंजना बंसल, प्रहलाद अग्रवाल, राकेश गर्ग, विनीत खन्ना आदि मौजूद रहे। संचालन मैराथन के संयोजक विनय पतसारिया और आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. वीके शर्मा ने किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभागियों की श्रेणी
- 21 किलोमीटर की दौड़ अकबर टूम, सिकंदरा से सुबह 6:30 बजे शुरू होगी। इसमें 18 से 50 वर्ष के प्रोफेशनल रनर और एथलीट शामिल होंगे। 10 विजेताओं को 2.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
- 12 किलोमीटर की दौड़ पालीवाल पार्क से सुबह 7:30 बजे शुरू होगी। अंडर-18 बालक, वयस्क महिला और वेटरन्स एथलीट और कारपोरेट टीम हिस्सा ले सकती है। आठ विजेताओं को 80 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
- 06 किलोमीटर की दौड़ शाहजहां पार्क से सुबह 8:25 बजे शुरू होगी। इसमें वरिष्ठ नागरिक, कारपोरेट व्यक्ति और अंडर-18 बालिकाएं हिस्सा ले सकेंगी। छह विजेताओं को 60 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

- 2.5 किलोमीटर दौड़ ओनली रेस्टोरेंट के पास से सुबह 8:30 बजे से शुरू होगी। इसमें 70 वर्ष की आयु से अधिक उम्र के व्यक्ति, डिसेबल्ड चैंपियंस प्रतिभाग कर सकेंगे। छह विजेताओं को 60 हजार पुरस्कार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed