{"_id":"653c97df0b98b42b5a07ff17","slug":"sharad-purnima-2023-goswamis-of-banke-bihari-temple-doors-remained-closed-for-20-minutes-devotees-kept-waiting-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद पूर्णिमा 2023: बांकेबिहारी मंदिर के गोस्वामियों की ऐसी जिद, 35 मिनट तक बंद रहे पट; इंतजार करते रहे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरद पूर्णिमा 2023: बांकेबिहारी मंदिर के गोस्वामियों की ऐसी जिद, 35 मिनट तक बंद रहे पट; इंतजार करते रहे भक्त
Sat, 28 Oct 2023 10:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 Oct 2023 10:40 AM IST
सार
बांकेबिहारी मंदिर के गोस्वामियों की मनमानी एक बार फिर सामने आई है। मंदिर के बाहर जहां बड़ी संख्या में भक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए खड़े थे, तभी मंदिर के पट बंद कर दिए गए। 35 मिनट तक मंदिर बंद रहने से भक्तों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में पट खोलने को लेकर गोस्वामियों की मनमानी फिर एक बार सामने आई। मंदिर के दर्शन व श्रृंगार आरती के दर्शन के दौरान ठाकुरजी गर्भ गृह में ही विराजमान रहे। जिससे भक्तों को गर्भ गृह से बाहर जगमोहन में दर्शन नहीं मिले। सेवाधिकारी बदलने पर ही ठाकुर बांके बिहारी गर्भ ग्रह से बाहर जगमोहन में आ सके। इस दौरान मंदिर के पट लगभग 35 मिनट तक बंद रहे।
श्रद्धालु मंदिर के चौक में और गेट पर मंदिर के पट खोलना का इंतजार करते रहे और लगातार भीड़ जमा होती रही। श्रद्धालुओं को सुबह 8:20 पर गर्भ ग्रह से बाहर जगमोहन में चांदी के सिंहासन पर विराजमान ठाकुर जी की दर्शन हुए।
बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधक मनीष कुमार शर्मा ने कहा कि इस मामले की रिपोर्ट मंदिर प्रशासक मथुरा मुंसिफ कोर्ट को देंगे। मंदिर प्रशासक ने शरद पूर्णिमा पर सुबह से ही गर्भ से बाहर जगमोहन में श्रद्धालुओं को दर्शन करने के आदेश दिए थे, लेकिन सुबह के समय गोस्वामी द्वारा गर्भ ग्रह के बाहर जगमोहन में विराजमान नहीं किया गया। इससे श्रद्धालुओं को असुविधा हुई है।