फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shankargarh puliya to Vayu Vihar road is incomplete for 13 years in agra 

आगरा: 13 साल पहले अधूरी सड़क बनाकर भूल गया एडीए, अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा भी अटका 

Tue, 10 May 2022 08:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 May 2022 08:58 AM IST
सार

शंकरगढ़ पुलिया से वायु विहार तक 2.3 किमी सड़क के लिए 35 से अधिक लोगों की जमीन एडीए ने अधिगृहीत की थी। 800 मीटर सड़क बनाने के बाद एडीए ने आगे निर्माण नहीं किया। 13 साल से न तो सड़क पूरी हो पाई और नाहीं लोगों को मुआवजा ही मिल सका।
 

विज्ञापन
Shankargarh puliya to Vayu Vihar road is incomplete for 13 years in agra 
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शंकरगढ़ की पुलिया से वायु विहार तक 2.3 किमी. सड़क 13 साल से अधूरी है। 800 मीटर सड़क बनाने के बाद एडीए ने आगे निर्माण नहीं किया। 25 से अधिक लोगों की सड़क में जमीन गई, उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। तीन दिन पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से लोगों ने सर्किट हाउस में पीड़ा बताई थी। उन्होंने जिलाधिकारी व आयुक्त को समाधान के आदेश दिए। तीन दिन बाद सोमवार को प्रभावित लोग आयुक्त से मिले और गुहार लगाई। 

विज्ञापन


पंचशील नगर निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 2008-09 में भीम नगरी आयोजन के समय शंकरगढ़ पुलिया से वायु विहार तक 2.3 किमी सड़क के लिए 35 से अधिक लोगों की जमीन एडीए ने अधिगृहीत की थी। 800 मीटर सड़क बनाकर छोड़ दी। चार-पांच लोगों को मुआवजा देकर बाकी 1.4 किमी सड़क और 25 से अधिक लोगों का मुआवजा 13 साल से अटका है। 

विज्ञापन

विधायक से भी मिले लोग 

बोहरन सिंह ने बताया कि विलासगंज, देवरेठा, सरस्वती नगर, नवनीत नगर, मान सरोवर कॉलोनी, सैनिक विहार, विराट आशियाना, भगवान कॉलौनी की 10 हजार से अधिक आबादी टूटी सड़कों का उपयोग करने पर विवश है। सोमवार को प्रतिनिधिमंडल सबसे पहले सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल से मिलने पहुंचा। उन्होंने आयुक्त से फोन पर बात की। कहने पर लोग आयुक्त से मिले। उन्होंने एडीए वीसी को फोन किया। लोग एडीए पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नतीजा रहा सिफर 

उपाध्यक्ष राजेंद्र पैंसिया ने सड़क की फाइल खुलवाई लेकिन नतीजा सिफर रहा। प्रहलाद सिंह ने बताया कि जिला पंचायत ने 7.26 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया है। क्षेत्रीय लोगों ने कमिश्नर से सड़क निर्माण प्रस्ताव को स्वीकृत कराने व एडीए से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed