फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shankaracharya Swaroopanand Saraswati slams BJP Over Ram Mandir

शंकराचार्य का बड़ा बयान- राम मंदिर के नाम पर सत्ता चाहती है भाजपा, उसका निर्माण नहीं

Mon, 23 Jul 2018 07:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Mon, 23 Jul 2018 07:30 AM IST
विज्ञापन
Shankaracharya Swaroopanand Saraswati slams BJP Over Ram Mandir
द्वारका के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला
द्वारका के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा है कि भाजपा सरकार राम मंदिर बनवाना नहीं चाहती है। वो आगामी लोकसभा चुनाव में राम मंदिर के नाम पर सत्ता पाना चाहती है। वृंदावन चातुर्मास प्रवास के दौरान शंकराचार्य ने रविवार को डालमिया हाउस में पत्रकारों से वार्ता में ये बातें कहीं। 
विज्ञापन


शंकराचार्य ने कहा कि भाजपा का उदेश्य मंदिर के नाम पर सत्ता हासिल करना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मंदिर निर्माण के नाम पर भाजपा जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा का उद्देश्य राम मंदिर का निर्माण करना नहीं है, बल्कि मंदिर निर्माण के बहाने सत्तारूढ़ रहना चाहती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण करना किसी पार्टी का काम नहीं है और मंदिर का निर्माण कोई भी पार्टी सरकार में रहकर नहीं करा सकती। चाहे भाजपा हो या कांग्रेस। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश से ही हो सकेगा। या फिर देश के साधु संत मिलकर मंदिर का निर्माण कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल की तारीफ, मोदी पर हमला

स्वरूपानंद सरस्वती ने संसद में दिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बहुत अच्छी बात कही। लोकसभा में राहुल ने पप्पू कहने का विरोध नहीं बल्कि भाजपा की नीतियों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी आए दिन कहते रहते हैं कि मैं नीच जाति का हूं, लेकिन वो कहीं से नीच जाति के नहीं लगते हैं।

राहुल गांधी द्वारा कभी टोपी, कभी जनेऊ पहनकर जनता के बीच जाने पर स्वामी स्वरूपानंद ने कहा कि यह दिखावे का कार्य तो नरेंद्र मोदी भी करते हैं। बोले, हम तो यह जानते हैं कि जो हिंदू धर्म को मानता है, वो ही हिंदू है। यदि कोई मुस्लिम हिंदू धर्म को मानता है। तो वो हमारा हिंदू पंथी मुस्लिम भाई है।  

गोमांस के निर्यात पर लगे रोक

देश में गोरक्षा के नाम पर हो रही हत्याओं पर शंकराचार्य ने कि नरेंद्र मोदी को नोटबंदी की तरह ही देश से गोमांस के निर्यात पर रोक लगाने वाला आदेश देना चाहिए। आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि सबका साथ, सबका विकास कहां है। उन्होंने कहा कि आज अध्यात्म को शिक्षा से अलग कर दिया है। यही कारण है कि दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed