फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shameful act happened with female advocate on Diwali night allegations against colleague police investigating

आगरा: दिवाली का रात महिला अधिवक्ता के साथ हुई शर्मनाक हरकत, सहकर्मी पर आरोप; जांच कर रही पुलिस

Sun, 19 Nov 2023 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Nov 2023 10:17 AM IST
सार

दीवानी में एक महिला अधिवक्ता के साथ उसके ही सहकर्मी ने शर्मनाक हरकत की। साथी अधिवक्ताओं ने उसे बचाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 

विज्ञापन
Shameful act happened with female advocate on Diwali night allegations against colleague police investigating
आगरा दीवानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की दीवानी कचहरी में एक महिला अधिवक्ता ने सहकर्मी पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। थाना न्यू आगरा में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


महिला अधिवक्ता का आरोप है कि वह दिवाली पर 12 नवंबर की शाम 4 बजे अपने दो जूनियर साथियों के साथ चैंबर में पूजन करने गई थी। पूजा के दौरान पूर्व सहकर्मी पवन लवानियां ने साथियों के साथ उसे घेर लिया। उसकी जूनियर महिला अधिवक्ता को पकड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया। अन्य जूनियर अधिवक्ताओं ने उन्हें बचाया। शोर-शराबा होने पर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी न्यू आगरा राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं अधिवक्ता पवन लवानियां का कहना है कि महिला अधिवक्ता से सीट पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। दिवाली पर विवाद की बात सच नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed