{"_id":"67ec1184ce5c1e53d10c7817","slug":"shahjahan-garden-will-be-named-ahilyabai-garden-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ताज के पास इस गार्डन का बदला गया नाम...अब होगा अहिल्याबाई गार्डन, कैबिनेट मंत्री के प्रस्ताव पर मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ताज के पास इस गार्डन का बदला गया नाम...अब होगा अहिल्याबाई गार्डन, कैबिनेट मंत्री के प्रस्ताव पर मुहर
Tue, 01 Apr 2025 09:47 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 01 Apr 2025 09:47 PM IST
सार
ताज के पास स्थित शाहजहां गार्डन का नाम बदलने के प्रयास से एक बार फिर आगरा में हलचल मचने लगी है। शासनस्तर से गार्डन का नाम वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर करने की मुहर लगा दी गई है।
विज्ञापन
शाहजहां गार्डन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेकर शाहजहां गार्डन का नाम वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर करने की मुहर लगाई है। सीएम कार्यालय के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने प्रदेश के मुख्य सचिव को इस संबंध में कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है।
कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने बताया कि उनके पास आगरा के कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शाहजहां गार्डन का नाम बदलकर अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर करने की मांग की थी। इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शाहजहां गार्डन का नाम बदलने का आग्रह किया था।
इधर, शाहजहां गार्डन का नाम बदलने के इस प्रयास से एक बार फिर आगरा में हलचल मचने लगी है। इससे पहले भी कैबिनेट मंत्री की मांग पर मुख्यमंत्री ने बिजलीघर मेट्रो स्टेशन का नाम डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर रखने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
कौन थीं अहिल्याबाई होल्कर
रानी अहिल्याबाई होल्कर 18वीं सदी में मराठा राज्य की रानी थीं। धर्म परायण होने के साथ ही उन्होंने अपने शासन का काफी विस्तार किया था। अपने सेवा भाव के कार्यों के लिए वे काफी प्रसिद्ध थीं। मराठा साम्राज्य की रानी होने के साथ ही उन्हें महिला सशक्तीकरण का भी प्रतीक माना जाता है। उनकी प्रतिमा भी फतेहाबाद रोड पर पुरानी मंडी के पास लगी हुई है।