फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shahganj Firing Case: History-Sheeters Ans and Shariq Still Absconding a Week After Shooting of Retired Cop’s

Agra: दो हिस्ट्रीशीटरों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस, रिटायर्ड दरोगा के बेटे और भतीजे को मारी थी गोली

Mon, 19 Jan 2026 06:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Jan 2026 06:49 AM IST
सार

आगरा के इंद्रा नगर में रिटायर्ड दरोगा के बेटे और भतीजे को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस दो हिस्ट्रीशीटरों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। एक हिस्ट्रीशीटर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। 

विज्ञापन
Shahganj Firing Case: History-Sheeters Ans and Shariq Still Absconding a Week After Shooting of Retired Cop’s
agra police - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज स्थित इंद्रा नगर में रिटायर्ड दरोगा के बेटे और भतीजे को गोली मारकर घायल करने के मामले में हिस्ट्रीशीटर अनस और शारिक को पुलिस एक सप्ताह बाद भी नहीं पकड़ सकी है। वहीं एक हिस्ट्रीशीटर विनय उर्फ वीपी दूसरे मामले में कोर्ट में पेश होकर जेल चला गया था। उधर, पीड़ित परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से चिंतित हैं।
विज्ञापन


इंद्रा नगर निवासी रिटायर्ड दरोगा सुरेंद्र सिंह के बेटे विष्णु उर्फ राघवेंद्र और भतीजे सत्येंद्र को 11 जनवरी को गोली मारकर घायल किया गया था। तीन हिस्ट्रीशीटर वीपी उर्फ विनय, शारिक, अनस के अलावा प्रिंस, अमित, राजू और छोटू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वीपी पुराने मामले में कोर्ट में पेश होकर जेल चला गया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके पिता राजू और छोटे को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दो मददगार नवाजिश और दानिश को भी गिरफ्तार किया। अनस और शारिक अब तक पुलिस के हाथ नहीं आ सके हैं। एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। आरोपी आगरा से बाहर चले गए हैं। मोबाइल भी बंद हैं। उनके रिश्तेदारों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। उधर, पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed