फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shaheed mela, film actor rajpal yadav reach

शहीद मेले में फिल्म अभिनेता ने दी प्रस्तुति

Sun, 09 Feb 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
shaheed mela, film actor rajpal yadav reach
09एमएनपी-35-बेवर के शहीद मेले में कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे - फोटो : MAINPURI
बेवर। जल संरक्षण करके नदियों को स्वच्छ रखना जरूरी है। स्वच्छता से ही इंसान दीर्घायु हो सकता है। आज हम भले ही उजाले में हैं लेकिन कल हमारा अंधकार में होगा। यह बातें फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने कहीं।
विज्ञापन

रविवार का शहीद मेला में शहीद मंच पर शहीद क्रांति सम्मान समारोह में लखनऊ की नौ साल की बालिका बागीशा पंत ने दुल्हन चली, पहन चली, तीन रंग की चोली गीत पर कत्थक नृत्य किया। बागीशा को मुख्यमंत्री सम्मानित कर चुके हैं। सात जुलाई 2019 को पांच प्रांतों के लोकगीतों पर लगातार प्रस्तुति देकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज किया जा चुका है। प्राथमिक विद्यालय चनेपुर छबीलेपुर की छात्राओं ने अखबार से निर्मित परिधान पहनकर प्रदर्शन किया। नेशनल पीजी कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर के बच्चों ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

शहीद विद्यार्थी कृष्ण कुमार सम्मान 2020 से कुलदीप चंद्रावत, हिमांशु शेखर, बागीशा पंत, रिवेलियन बैंड दरभंगा को सम्मानित किया गया। राजपाल यादव, अपूर्व जोशी, जरीफ मलिक आनंद, शोभा अक्षर, मेला प्रबंधक राज त्रिपाठी, मनोज दुबे, चेयरमैन प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया, श्याम त्रिपाठी, प्रदीप प्रताप सिंह, सोनू प्रधान, शिवनारायण दीक्षित, श्याम स्नेही, सुनील दत्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed