फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shaheed

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेल...

Thu, 23 Jan 2020 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
shaheed
23एमएनपी-20-बेवर में शहीद मेले के शुभारंभ में श्रद्धांजलि यात्रा निकालते छात्र - फोटो : MAINPURI
बेवर (मैनपुरी)। बेवर में 19 दिवसीय 48वें शहीद मेले का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हो गया। मशाल प्रज्वलित कर जिलाधिकारी, एसपी व शहीद के परिजनों ने मेले की शुरुआत की। पहले दिन नगर में श्रद्धांजलि यात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन

बेवर में वर्ष 1972 से शहीद मेले का आयोजन होता आ रहा है। ये देश भर का अपने आप में एक अनूठा आयोजन है। इसकी शुरुआत पूर्व विधायक व स्वतंत्रता सेनानी जगदीश नारायण त्रिपाठी ने की थी। तब से ये आयोजन अनवरत जारी है। इस बार 19 दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को शहीद के वंशजों के साथ जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी अजय कुमार पांडेय ने किया। सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद एक श्रद्धांजलि यात्रा निकाली गई। इसमें नगर के ज्ञानदीप मॉडल स्कूल, ओविसराम इंटर कॉलेज, जीएसएम महाविद्यालय और नेशनल पब्लिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बैंड बाजों के साथ प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शहीद वंशज रिजवान खान और गजल गायक डॉ. गजल श्रीनिवास ने शुभारंभ पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शहीदों की याद में लगने वाले मेले से युवाओं में उनकी कुर्बानियों की याद ताजा हो जाती है। इस तरह के आयोजन देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले रणबांकुरों की याद दिलाते हैं। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी अजय कुमार ने भी इस आयोजन की प्रशंसा की। मेला प्रबंधक राज त्रिपाठी के साथ शहीद मंदिर पहुंचकर भी लोगों ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सुधीर कुमार, तहसीलदार अनिल कुमार, श्याम त्रिपाठी, प्रदीप प्रताप सिंह, सोनू प्रधान, उमेश राठौर, अंशू यादव, सुनील वर्मा, राजीव गुप्ता, सुनील दत्ता, शाह आलम, गगनदीप तिवारी, इंद्रपाल यादव आदि मौजूद थे।

आंध्र प्रदेश से भी आए लोग
शहीद मेला प्रबंधक राज त्रिपाठी ने बताया कि आंध्रप्रदेश में भी शहीदों की याद में मेले के आयोजन करने के लिए तैयारियां चल रही हैं। इसी के चलते वहां के लोगों ने बेवर के लंबी अवधि के शहीद मेले में प्रतिभाग किया। आंध्रप्रदेश से केएल माणिकराव, गीतम माणिक याला राव, मोदी कोंडा, श्रीनिवास चौधरी, केसी राजू रामप्रसाद, कोडरू नरेंद्र कुमार, वोयुका राजेश, शेख मनोज कमल, सुरेखा आदि ने शामिल होकर मेले के आयोजन पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed