फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shabad Kirtan filled with devotion echoed in Gurudwara on Guru Nanak Jayanti.

गुरुनानक जयंती: कल तारण गुरु नानक आया

Wed, 05 Nov 2025 06:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Nov 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
Shabad Kirtan filled with devotion echoed in Gurudwara on Guru Nanak Jayanti.
फोटो01कासगंज में गुरु नानक देव की जयंती पर गुरुद्वारा में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते
दर्शन, शबद और कीर्तन के साथ मनाया पर्व
विज्ञापन

- दरबार साहिब में उमड़ता रहा श्रद्धालुओं का कारवां, लंगर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने छका प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। सिख धर्म के प्रथम गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा गुरुनानक सत्संग सभा में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्ति रस से ओतप्रोत शबद कीर्तन गूंजते रहे। दरबार साहिब में अद्भुत सजावट की गई। वहीं पूरे दिन चले लंगर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
गुरुनानक जयंती पर्व पर सिख समाज में विशेष उत्साह नजर आया। सुबह से ही श्रद्धालु गुरुद्वारे में पहुंचने लगे। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना और अरदास से हुई। इसके बाद कीर्तनी जत्थे ने शबद कीर्तन के माध्यम से गुरु की शिक्षा और बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। सतगुरु नानक प्रगट्या मिटी धुंध जग चानन होया और कल तारण गुरु नानक आया जैसे भजनों पर सभी धर्म प्रेमी भावविभोर होकर संगत में शामिल हुए।
विज्ञापन

गुरुद्वारे में सजावट और प्रकाश की विशेष व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के बाद गुरु का लंगर वितरित किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुनानक जयंती पर सरदार देवेंद्र सिंह मनकू, सरदार महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, बूटा सिंह, रमनदीप सिंह, बल्देव सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed