{"_id":"5f463da38ebc3e3cf10aa230","slug":"sexually-assault-with-woman-refuse-for-marriage-after-birth-child","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंजः पति से रूठ कर आई महिला से मौसेरे भाई ने किया दुष्कर्म, बच्चा पैदा होने पर शादी से मुकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंजः पति से रूठ कर आई महिला से मौसेरे भाई ने किया दुष्कर्म, बच्चा पैदा होने पर शादी से मुकरा
Thu, 27 Aug 2020 12:43 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:43 AM IST
सार
पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जनपद के ढोलना क्षेत्र के बिलराम की एक बस्ती में पति से रूठ कर अपने भाई के पास रहने आई महिला से मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया। बच्चे के जन्म देने के बाद आरोपी ने महिला से शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी सहित छह परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
महिला की शादी चार साल पहले गंजडुंडवारा क्षेत्र के एक गांव में हुई। पति से अनबन होने के बाद वह 20 जनवरी 2019 को बिलराम की एक बस्ती में रहने वाले अपने भाई के पास चली आई। पड़ोस में रहने वाला मौसेरा भाई उसके भाई के घर पर आया। उस समय वह घर पर अकेली थी। मौका देखकर मौसेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया, महिला गर्भवती हो गई।
जब उसे इस बात का पता चला तो उसने जानकारी अपनी मौसी को दी। उन्होंने बच्चे का गर्भपात कराने और मौसेरे भाई से शादी करने के लिए कहा। जब उसने गर्भपात कराने से इंकार कर दिया तो मौसी ने बच्चा गिराने के लिए उसके साथ मारपीट कर दी। जब एक सितंबर 2019 को पति उसे बुलाने के लिए आया तो उसने उन्हें सारी बात बता दी।

इसके बाद पति ने उसका परीक्षण कराया तो वह पांच माह की गर्भवती निकली। पति ने महिला को दुष्कर्म के आरोपी के साथ रहने के लिए कह दिया। महिला ने शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस व उच्चाधिकरियों द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर उसने कोर्ट में मामला दायर कर दिया।
समझौते में शादी करने व बच्चे को अपनाने का भरोसा दिया गया। इसके बाद उसने मुकदमा वापस ले लिया। महिला ने बच्चे का जन्म हो जाने के बाद फिर से 5 अगस्त 2020 को आरोपी युवक शादी करने के लिए कहने को कहा।
लेकिन उसके साथ फिर से दुष्कर्म कर आरोपी युवक लापता हो गया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर ढोलना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।