{"_id":"5f3120928ebc3e3cd265a98e","slug":"sexual-harassment-with-woman-by-policeman-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने किया अनुसूचित जाति की महिला से दुष्कर्म, अफसरों से लगाई पीड़िता ने गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने किया अनुसूचित जाति की महिला से दुष्कर्म, अफसरों से लगाई पीड़िता ने गुहार
Mon, 10 Aug 2020 03:55 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 10 Aug 2020 03:55 PM IST
सार
इटावा की रहने वाली महिला ने एएसपी से की शिकायत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जनपद इटावा की रहने वाली अनुसूचित जाति की एक महिला ने घिरोर थाने में तैनात एक सिपाही पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सोमवार को एएसपी से मिली पीड़िता ने सिपाही के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
जनपद इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र निवासी महिला का आरोप है कि वर्तमान में घिरोर थाने में तैनात सिपाही उसके घर आता जाता था। 21 अप्रैल को सिपाही ने उसे फोन कर कहा कि उसकी मां ने दिल्ली बुलाया है।
महिला का आरोप है कि बातों में आकर वह सिपाही के साथ चल दी। आरोप है कि सिपाही उसे मैनपुरी स्थित एक कमरे पर ले गया। उसके साथ एक अन्य साथी भी था। कहा कि आराम करने के बाद दिल्ली चलेंगे।

Trending Videos
इस बीच आरोपी ने कमरे की कुंडी बंद कर ली और उसके साथ दुष्कर्म किया। उक्त घटना के बाद उसने क्षेत्राधिकारी भरथना के कार्यालय में भी अपने बयान दर्ज कराए, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता ने एएसपी से मामला दर्ज कर दोषी सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
चेन और अंगूठी छीनने का भी आरोप
सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही महिला की ओर से चेन व अंगूठी छीन लेने का आरोप भी लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि मांगने पर अंगूठी तो दे दी गई लेकिन जंजीर अभी तक वापस नहीं की गई है।
महिला द्वारा की गई शिकायत जांच का विषय है। जांच के बाद ही इस संबंध में कुछ बताना संभव हो सकेगा। -मधुवन कुमार, एएसपी आशीष दीक्षित