फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Harassment With Woman After Husband Death Crime News

मथुराः शादी का झांसा देकर करता रहा भाभी से दुष्कर्म, जबरन कराया कई बार गर्भपात

Sun, 16 Aug 2020 03:09 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 16 Aug 2020 03:09 PM IST
सार

पीड़िता ने देवर के खिलाफ पुलिस से की शिकायत
 

विज्ञापन
Sexual Harassment With Woman After Husband Death Crime News
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

शादी का झांसा देकर देवर तीन साल तक विधवा भाभी से दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान कई बार गर्भपात भी कराया। अब शादी से मुकर जाने और मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीड़िता ने तहरीर में कहा है कि उसकी शादी मांट थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के 11 वर्ष बाद 2017 में पति की मौत हो गई थी। तब तक वह दो बच्चों को जन्म दे चुकी थी। पति की मौत के बाद वह बच्चों के साथ सुसराल में रह रही थी।
विज्ञापन


छह साल से नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करता रहा सौतेला पिता, मौसी के घर पहुंची पीड़िता ने बताई झकझोर देने वाली दास्तां
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान देवर ने शादी का झांसा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। उसने शादी से पहले इस तरह के संबंध बनाने से मना कर दिया। छह अप्रैल 2019 की रात देवर ने दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत करने के लिए वह थाने जा रही थी तो सास-ससुर और देवर शादी के लिए तैयार हो गए। 

इसके बाद मथुरा कचहरी पर एक शपथपत्र बनवा कर विश्वास दिलाया कि अब उनकी कोर्ट मैरिज हो गई है, बाद में पता चला कि यौन शोषण करने के लिए कोर्ट मैरिज का नाटक किया था। इसके बाद देवर लगातार यौन शोषण करता रहा, जिससे वह कई बार गर्भवती हुई और हर बार जबरन गर्भ गिराया गया।

दिसंबर 2019 को पुन: गर्भवती होने पर उसने गर्भ गिराने से मना कर दिया। दो फरवरी 2020 को देवर उसे मुंबई ले गया। जहां होटल में उसकी इच्छा के विपरीत शारीरिक सबंध बनाए और वहां भी गर्भ गिराने को दबाव डालता रहा। उसने मना कर दिया।

मुंबई से लौट कर आने पर 12 फरवरी को देवर और सास ने जबरन गर्भपात की दवा खिला दी, इससे उसकी हालत बिगड़ गई और 16 फरवरी को सदर बाजार मथुरा एक अस्पताल में गर्भपात करा दिया। विरोध करने पर सास-ससुर व देवर ने 18 मई 2020 को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इंस्पेक्टर भीम सिंह जावला का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed