{"_id":"5d53ae3d8ebc3e6ce04cb832","slug":"sexual-harassment-allegation-on-government-school-principal-in-achnera-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी प्रधानाध्यापक की लगाई पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी प्रधानाध्यापक की लगाई पिटाई
Wed, 14 Aug 2019 12:17 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
Rape Victim
- फोटो : Amar Ujala Graphics
अछनेरा क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोप प्रधानाध्यापक पर है। सहमी छात्रा ने परिवारीजनों को जानकारी दी तो वे भड़क गए।
ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचकर आरोपी को खंड शिक्षा अधिकारी के सामने पीट दिया। अधिकारी उसे अपनी गाड़ी में बिठाकर ले गए। आरोपी दूसरे समुदाय का है। इस कारण से गांव में तनाव बन गया है। पुलिस तैनात कर दी गई है।
छात्रा का कहना है कि घटना नौ अगस्त को हुई। प्रधानाध्यापक ने रजिस्टर लेने के बहाने उसे अपने कक्ष में बुलाया। वहां उसे बदनीयती से पकड़ लिया था। किसी तरह खुद को छुड़ाकर वह भाग निकली। 10, 11, 12 को स्कूल की छुट्टी रही।

Trending Videos
मंगलवार को स्कूल खुलने पर ग्रामीणों के साथ अभिभावक स्कूल पहुंचे और प्रधानाध्यापक से पूछताछ करने लगे। इस पर प्रधानाध्यक ग्रामीणों पर भड़क गए। वहां मौजूद खंड शिक्षा अधिाकरी ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
पीड़ित छात्रा का बयान दर्ज किया गया। एक अन्य छात्रा ने भी प्रधानाध्यापक के खिलाफ बयान दिया है। पुलिस आरोपी के घर पहुंची। वह वहां नहीं मिला। क्षेत्राधिकारी अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।