फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Gang Misdeed With Married Woman Two Arrests Crime News

आगरा सामूहिक दुष्कर्म कांड: एक और आरोपी गिरफ्तार, पति के सामने नवविवाहिता से की थी हैवानियत

Sat, 03 Apr 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 03 Apr 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sexual Gang Misdeed With Married Woman Two Arrests Crime News
नवविवाहिता के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म में पुलिस ने पकड़ा आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में झरना नाला के जंगल में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार एक आरोपी योगेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।अभी एक आरोपी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इससे पहले पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी गौरीशंकर को जेल भेज दिया था। योगेश पुत्र विजय कुमार निवासी पालीवाल गली, शाहदरा को पुलिस ने वॉटर वर्क्स से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एत्मादपुर क्षेत्र निवासी विवाहिता सोमवार शाम को पति के साथ बाइक से शाहदरा की तरफ आ रही थी। रास्ते में झरना नाला के जंगल के पास बाइक सवार तीन युवकों ने दोनों को रोक लिया था। झाड़ियों में ले जाने के बाद मारपीट की थी। दोनों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए थे। इसके बाद तीनों युवकों ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया था। 
विज्ञापन


आगरा: ताजमहल के पास पुरानी मंडी पर लावारिस बक्सा मिलने से सनसनी, मौके पर पहुंची बीडीएस
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को पीड़ित ने छलेसर चौकी पर पहुंचकर सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की थी। पुलिस ने छह घंटे पूछताछ के बाद केस दर्ज किया था। इसमें शाहदरा निवासी गौरीशंकर, मोनू और एक अज्ञात के खिलाफ दर्ज करा। बुधवार को एक आरोपी गौरीशंकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अज्ञात आरोपी की पहचान योगेश के रूप में हुई थी। एसएसपी मुनिराज जी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। 
 

दहशत में पीड़िता 
पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। पीड़िता अल्पसंख्यक समुदाय से है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने घटना का समर्थन किया है। उन्होंने घटना के संबंध में पूरी जानकारी दी है। बयान का अवलोकन कर लिया गया है। हालांकि पीड़िता दहशत में है। पति का कहना है कि आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पुलिस सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजे। 

विवाहिता को दोस्त के साथ समझ रहे थे आरोपी 
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि पीड़िता अपने घर जाने के लिए पति के साथ शाहदरा आ रही थी। रास्ते में पति ने कहा था कि झरना नाला के पास स्थित धर्मस्थल पर चलते हैं। इस कारण ही पीड़िता के पति ने बाइक को धीमा कर लिया था। तभी युवकों ने दोनों को पकड़ लिया था। आरोपी विवाहिता को पहले से पहचानते थे। समझ रहे थे कि वह किसी दोस्त के साथ आई है। इस कारण दोनों के जबरन आपत्तिजनक फोटो खींचे। वीडियो भी बनाया। इसके बाद पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने धमकी दी थी कि अगर, किसी को बताया तो जान से मार देंगे। वीडियो और फोटो को वायरल कर देंगे। घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया। मगर, दूसरे दिन हिम्मत दिखाई। 

हाईवे पर नहीं होती है चेकिंग 
मथुरा से लेकर फिरोजाबाद तक एनएच-2 पर लूट की कई वारदात हो चुकी हैं। महिलाओं के साथ भी घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद पुलिस की चेकिंग नहीं रहती है। बताया गया है कि हाईवे पर कई ढाबे हैं। इन पर अपराधी रुकते हैं। लोगों का पीछा करके वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस के सीमा विवाद की वजह से कार्रवाई नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed