{"_id":"5e73032d8ebc3e728a436c23","slug":"sexual-assault-with-widow-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर महिला संग दुष्कर्म की वारदात से सनसनी, फायरिंग कर फरार हुए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर महिला संग दुष्कर्म की वारदात से सनसनी, फायरिंग कर फरार हुए आरोपी
Thu, 19 Mar 2020 04:36 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 19 Mar 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में महिलाओं पर अपराध थम नहीं रहे हैं। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सोती महिला को चारपाई पर दबा लिया, चीखपुकार करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी होने पर मोहल्ले के लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी फायरिंग कर भाग गए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर सीमा से सटे एक गांव में एक विधवा महिला अकेली रह कर मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रही है। उसका बड़ा लड़का दिल्ली में मजदूरी करता है, जबकि छोटा बेटा ननिहाल में रह रहा है। बुधवार रात महिला अपने घर में सो रही थी।
महिला का आरोप है कि रात लगभग 11 बजे के करीब तीन युवक उसके घर में घुस आए और सोते में उसको चारपाई पर दबोच लिया। एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया, जबकि दो युवक तमंचा और रिवाल्वर लेकर उसके पास खड़े रहे।
विज्ञापन
इस दौरान युवक ने उसके कानों के कुंडल भी लूटे। महिला का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई। युवक फायरिंग करते हुए भाग गए। घटना की जानकारी होते ही थाना पुलिस रात में ही पीड़िता के घर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस ने रात में ही मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर टाइगर, अंजुल और मोहित निवासी एटा रोड के खिलाफ दुष्कर्म और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी ग्रामीण ने मामले को फर्जी बताया
घटना के बाद एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि विगत 29 फरवरी को मोहित राठौर निवासी गणेश नगर को कुछ लोग अपहरण कर ले गए और उसको मारपीट कर नहर में फेंकने का प्रयास किया था। जिसमें मोहित की तहरीर पर रवी, हरिकांत, सुरदीप समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
एसपी ग्रामीण का कहना है कि कुछ दिन पूर्व वादी का पिता कार्यालय आया था और उसने मुकदमा वापस लेने का दवाब बनाने की बात कही थी। उसने उक्त लोगों पर फर्जी मुकदमा लगवाने की बात भी बताई थी।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इस दौरान पूछताछ में मोहित ने कहा उक्त लोगों ने ही षड्यंत्र के तहत इस घटना को अंजाम देकर उसे और उसके साथी को फंसाया है।
एसपी ग्रामीण ने दुष्कर्म की घटना को फर्जी बताते हुए कहा इसमें षड्यंत्र की बू आ रही है। जिसमें उक्त लोगों ने महिला को मैनेज करके यह घटनाकारित की है। इस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच करने के आदेश प्रभारी निरीक्षक को दिए हैं।