{"_id":"5f58cdc9d2013604e23ec953","slug":"sexual-assault-with-married-woman-at-jalesar-village-crime-news-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटाः तमंचा दिखाकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी युवक की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटाः तमंचा दिखाकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी युवक की तलाश में जुटी पुलिस
Wed, 09 Sep 2020 06:14 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 09 Sep 2020 06:14 PM IST
सार
आरोपी अपने ट्यूबवेल पर महिला को लेकर पहुंचा और तमंचा दिखाकर व डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पत्नी किसी तरह घर पहुंची। पति ने बताया कि वह हरियाणा में ट्रक चलाता है और सात सितंबर को घर आया तो पत्नी ने अपने साथ हुई
वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन
Rape Victim
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा जनपद के थाना जलेसर क्षेत्र के एक गांव की महिला बाजार से लौट रही थी, तभी गांव के ही युवक ने बाइक पर लिफ्ट देकर बैठा लिया। युवक महिला को अपने खेतों पर बने ट्यूबवेल पर ले गया और तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया। महिला का पति ट्रक चालक है। पति के घर आने पर पूरी कहानी बताई। मंगलवार को पति ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता के पति ने बताया है कि 20 अगस्त को पत्नी जलेसर कस्बा से बाजार करके घर आ रही थी तभी गांव के ही युवक ने अपनी बाइक पर बैठा लिया। युवक ने महिला से कहा कि खेतों पर लगे ट्यूबवेल से कुछ सामान लेकर घर चलना है, इसलिए वहां से होकर निकलते हैं। आरोपी अपने ट्यूबवेल पर महिला को लेकर पहुंचा और तमंचा दिखाकर व डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पत्नी किसी तरह घर पहुंची।
ये भी पढ़ें- मथुराः पुलिस ने पकड़ा अवैध हुक्का बार, नशे की सामग्री बरामद, फ्लेवर से तय होते थे दाम
विज्ञापन
पति ने बताया कि वह हरियाणा में ट्रक चलाता है और सात सितंबर को घर आया तो पत्नी ने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। इसके बाद तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
वहीं प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह का कहना है कि आरोपी से महिला ने 90 हजार रुपये कर्ज लिया था, अभी भी 30 हजार के करीब बकाया है। रकम मांगने को लेकर महिला की ओर से दुष्कर्म का आरोप लगाना प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।