{"_id":"5f1d76258ebc3e63a61f25bc","slug":"sexual-assault-with-girl-make-video-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता हुई गर्भवती, एएसपी को बयां किया दर्द, धमकी दे रहे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता हुई गर्भवती, एएसपी को बयां किया दर्द, धमकी दे रहे आरोपी
Mon, 27 Jul 2020 12:23 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:23 AM IST
सार
- थाना रिजोर क्षेत्र के एक गांव का मामला
- समझौता के लिए बनाया जा रहा दबाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा जनपद के थाना रिजोर क्षेत्र के एक गांव की युवती से गांव के ही युवक ने फरवरी 2020 में दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया गया। ब्लैकमेल करने की धमकी देकर युवक लगातार दुष्कर्म करता रहा। दुष्कर्म पीड़िता गर्भवती हो गई तब उसने एएसपी से मिलकर अपना दर्द बयां किया। थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराकर न्याय दिलाने की मांग की है, आरोपी युवती की जिंदगी से सौदेबाजी करने में जुटे हुए हैं और समझौता करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
दुष्कर्म पीड़िता युवती कुछ दिन पूर्व परिजनों के साथ एएसपी ओपी सिंह से पुलिस कार्यालय पर मिली। युवती का आरोप था कि गांव की ही एक महिला ने उसे कमरे में बंद कर दिया और बाहर से कुंडी लगा दी। कमरे में पहले से दो युवक थे, इनमें से एक ने दुष्कर्म किया और दूसरे ने वीडियो बना लिया।
ये भी पढ़ें: देह व्यापार: रिमांड पर सरगना ने उगले राज, बोली- कई बड़े लोगों से हैं संबंध, किस किसका नाम लूं...
विज्ञापन
इसके बाद फरवरी से लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक द्वारा दुष्कर्म किया जाता रहा। युवती ने खुद को दो माह की गर्भवती बताया था। आरोप था कि आरोपियों ने धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया या फिर पुलिस में शिकायत की तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।

एएसपी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद अब तक युवती की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है और न ही आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपी युवती के परिजनों से सौदेबाजी करने में लगे हैं और कार्रवाई नहीं करने का दबाव बनाया जा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया है कि पीड़िता थाना नहीं आई थी, एएसपी से मिली थी अब तक आदेश नहीं आया है। थाना पर पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।