फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Assault With 14 Year Girl Now Pregnant Crime News

दुष्कर्म का शिकार किशोरी हुई गर्भवती, जानकारी पर परिजनों के उड़े होश

Tue, 11 Aug 2020 03:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 11 Aug 2020 03:14 PM IST
सार

लोकलाज और आरोपी की धमकी से डरे परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी

विज्ञापन
Sexual Assault With 14 Year Girl Now Pregnant Crime News
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो) - फोटो : Social media

विस्तार

मैनपुरी में बिछवां थाना क्षेत्र में दो माह पूर्व दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी गर्भवती हुई तो परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता के साथ हुई वारदात को परिजन आरोपी के भय व लोकलाज के चलते छिपाए हुए थे। सोमवार को पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


बताया गया है कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 14 वर्षीय पुत्री 17 मई की शाम छोटे भाई के साथ खेत पर गई थी। वहां गांव के एक 55 वर्षीय वृद्ध ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


उक्त घटना के बाद आरोपी ने किशोरी को धमकी दी थी। कहा था कि अगर किसी से शिकायत की तो उसे व परिवार को जिंदा नहीं छोड़ेगा। धमकी से भयभीत पीड़िता ने घर पर भी इसकी जानकारी दी। लेकिन लोकलाज और आरोपी की धमकी से डरे परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। दो दिन पूर्व किशोरी को उल्टियां हुईं तो एक निजी चिकित्सक को दिखाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक ने पीड़िता के गर्भवती होने की बात कही तो परिजनों के होश उड़ गए। सोमवार की देर शाम थाने पहुंचे परिजनों की ओर से आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सोमवार को किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी। 55 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।                        
    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed