फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Assault Victim Picture Goes Virus With Insas Rifle

एटाः सुरक्षा में लगे सिपाहियों की इंसास के साथ महिला का फोटो वायरल

Wed, 04 Nov 2020 06:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 04 Nov 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Sexual Assault Victim Picture Goes Virus With Insas Rifle
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता की सुरक्षा में दो सिपाहियों को इंसास राइफल के साथ तैनात किया गया था। सिपाहियों की इंसास राइफल के साथ महिला का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है। 
विज्ञापन


बुधवार की सुबह पुलिस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट किया। उनकी पोस्ट के साथ दुष्कर्म पीड़िता का फोटो और हाथ में इंसास राइफल दिखाई गई। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने ट्वीट हटा लिया। इसका संज्ञान पुलिस उच्चाधिकारियों ने लेते हुए दुष्कर्म पीड़िता की सुरक्षा में लगे सिपाही सुनील त्यागी और वीरेंद्र सिंह यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया। 
विज्ञापन


बता दें कि थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला से दो उप निरीक्षकों ने दुष्कर्म किया था इसके बाद दोनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई और मामला सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंचा। सूत्रों के अनुसार एक दरोगा का भाई सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं और उनके द्वारा भी री-ट्वीट किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि सुरक्षा में लगे सिपाहियों की ओर से लापरवाही की गई, महिला के हाथ में इंसास राइफल कैसे पहुंची और फोटो सोशल मीडिया पर डालने तक की जांच एएसपी ओपी सिंह को सौंपी गई है। दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed