फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Assault Victim Committed Suicide Consuming Poisonous Substance

आगरा: दुष्कर्म पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, जेल में है आरोपी

Tue, 21 Sep 2021 07:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 21 Sep 2021 07:47 AM IST
सार

किशोरी ने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। उसकी मौत से घर में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
Sexual Assault Victim Committed Suicide Consuming Poisonous Substance
demo pic

विस्तार

आगरा में बरहन क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  
विज्ञापन

गांव के युवक पर लगाया था आरोप
थानाध्यक्ष बरहन बहादुर सिंह ने बताया कि 12 जुलाई को किशोरी की तरफ से दुष्कर्म किए जाने की तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि 10 जुलाई की रात गांव का ही एक युवक उसे सोते समय जबरन उठा ले गया था। पीड़िता की तहरीर पर गांव निवासी मुरारी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी मुरारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अभी आरोपी जेल में ही है। इधर, सोमवार को  किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

इसी साल पास की थी 12वीं की परीक्षा
एसओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच कर रही है कि किशोरी ने किन परिस्थितियों में जहर खाकर जान दी है। किशोरी ने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। उसकी मौत से घर में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:
डॉक्टर के घर डकैती कांड: आठ टीमें, 24 घंटे में 50 संदिग्धों से पूछताछ, नतीजा शून्य, दहशत में परिवार 
आगरा: 24 घंटे में बुखार से दो बच्चों की मौत, एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 14 मरीजों को डेंगू

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed