{"_id":"5e00426f8ebc3e879b77f185","slug":"sexual-abused-with-mentally-sick-girl-update-news-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में मनोरोगी युवती से 'दरिंदगी': दो घंटे रुका था आरोपी, सीसीटीवी फुटेज से तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी में मनोरोगी युवती से 'दरिंदगी': दो घंटे रुका था आरोपी, सीसीटीवी फुटेज से तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 23 Dec 2019 03:49 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 23 Dec 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध युवक
- फोटो : अमर उजाला
एत्माद्दौला के यमुना ब्रिज स्टेशन रोड पर मनोरोगी युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की कोशिश करने वाले युवक की तलाश पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से कर रही है। शाम को शक के आधार पर दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया गया। वह क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
पीड़ित युवती दो दिन से स्टेशन रोड पर रह रही थी। इससे पहले उसे ट्रांस यमुना कॉलोनी में देखा गया था। पुलिस उसके घर के बारे में पता कर रही है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि आरोपी युवक उसे अगरबत्ती फैक्टरी में ले गया था। इससे साफ हो रहा है कि फैक्टरी के बारे में युवक को पहले से जानकारी थी।
इससे आशंका है कि आरोपी क्षेत्र का ही रहने वाला हो सकता है। वहीं आरोपी तकरीबन दो घंटे तक घटनास्थल पर रुका था। पुलिस ने क्षेत्र के छह युवकों को थाने लाकर पूछताछ की, लेकिन उनसे कुछ पता नहीं चल सका। इस पर छोड़ दिया गया। शाम को दो और संदिग्ध पकड़े गए। इनमें से एक का चेहरा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में दिखने वाले युवक से मिल रहा है।

Trending Videos
पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। उधर, युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। महिला पुलिस कर्मियों को भी युवती की देखरेख के लिए लगाया गया है।
पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के मामले में पहले हत्या के प्रयास की धारा लगाई थी। मुकदमा एक सिपाही ने दर्ज कराया था। बाद में घटनास्थल और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर दुष्कर्म की धारा की भी वृद्धि कर दी गई।
घटनास्थल के पास मिली शराब की बोतल
घटनास्थल से दो मीटर की दूरी पर शराब की तीन बोतल मिली हैं। पास ही गिलास भी रखे हैं। इससे आशंका है कि कुछ युवकों ने शराब पी थी। आरोपी युवक कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में नजर आया है। वह गली से बाहर आने के बाद चला गया। एक मिल और बैंक के फुटेज में वह जाता हुआ नजर आ रहा है।
झोपड़ियों में रहते हैं बाहरी लोग
क्षेत्र के लोगों का कहना था कि स्टेशन रोड पर खाली स्थान पर कई लोगों ने झोपड़ी बना रखी हैं। इन पर बाहरी लोग आकर रहते हैं। यह कहां के रहने वाले हैं, इनके बारे में कुछ पता नहीं चल पाता है। पुलिस को उनसे पूछताछ करनी चाहिए।