फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual abuse by soldiers trick wedding

सिपाही ने शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

Tue, 17 Feb 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 17 Feb 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद की शिक्षिका को शादी का झांसा देकर सिपाही सात साल से उसका यौन शोषण करता रहा। कई जिलों में तैनाती के दौरान उसे अपने साथ रखा। आगरा में तैनाती होेने पर यहां भी ले आया, लेकिन 10 दिन पहले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। शिक्षिका की शिकायत पर एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सिरसागंज की रहने वाली महिला प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका है। उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक पुलिस कांस्टेबल था। बर्खास्त होने के बाद फोटोस्टेट की दुकान चलाने लगा। दो साल पहले बहाल हो गया। महिला का उसकी दुकान पर आना जाना था। पति से अलगाव के बाद महिला को युवक ने प्यार का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। शादी का वायदा कर यौन शोषण किया। बहाली के बाद उसका मैनपुरी तबादला हुआ तो महिला को अपने साथ ले गया। यहां भोगांव में उसे रखा। इसके बाद कानपुर और अब कई माह से आगरा में तैनात है। आगरा में भी महिला उसके साथ रहती थी। कुछ दिनों से सिपाही का व्यवहार उसके प्रति बदल गया। पांच फरवरी को जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो उससे मारपीट की। इसके बाद शिकोहाबाद छोड़कर भाग आया। अब उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। महिला ने एसएसपी राजेश डी. मोदक से शिकायत की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed