फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sex racket running under spa center in Vibhav Nagar of Tajganj Agra

स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी: चार युवतियों समेत 10 अरेस्ट, आपत्तिजनक सामान बरामद, महिलाएं पति से रह रही हैं अलग

Sat, 14 Jan 2023 11:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 14 Jan 2023 11:23 PM IST
सार

एसओजी और थाना पुलिस के साथ स्पा सेंटर पर छापा मारा गया। स्पा सेंटर में बने केबिन में चार युवतियां और तीन ग्राहक पकड़े गए। वहीं दो स्पा सेंटर संचालक और एक कर्मचारी को भी पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया।

विज्ञापन
Sex racket running under spa center in Vibhav Nagar of Tajganj Agra
पकड़ी गईं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज के विभव नगर में अरोमा स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा था। व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो भेजकर ग्राहक बुलाए जाते थे। पुलिस को स्पा सेंटर में देह व्यापार कराए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद शनिवार शाम को पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी में चार युवतियों सहित 10 को पकड़ लिया गया। इनमें सेंटर संचालक दो भाई भी शामिल हैं। मामले में देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि विभव नगर स्थित अरोमा स्पा सेंटर में देह व्यापार कराया जा रहा है। मसाज के नाम पर गलत काम कराया जाता है। इस जानकारी पर टीम बनाई गई। गोपनीय तरीके से हुई जांच में देह व्यापार कराए जाने की पुष्टि हो गई। इस पर शनिवार शाम को एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित और थाना ताजगंज पुलिस के साथ छापा मारा गया। स्पा सेंटर में बने केबिन में चार युवतियां और तीन ग्राहक पकड़े गए। वहीं दो स्पा सेंटर संचालक और एक कर्मचारी को भी पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया। उन्हें थाना ताजगंज लाकर पूछताछ की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहित हैं युवतियां, पति से रह रही हैं अलग
पुलिस ने जिन युवतियों को पकड़ा है, उनमें तीन आगरा की रहने वाली हैं, जबकि एक युवती फिरोजाबाद में रहती है। चारों विवाहित हैं। पति से अलग रहती हैं। सिद्धार्थ नगर, गोबर चौकी निवासी रिंकू और सनी भाई हैं। दोनों ही स्पा सेंटर चलाते हैं। पकड़े गए ग्राहकों में कपिल यादव (इटावा), पलाश खंडेलवाल (आवास विकास कालोनी), ईशू (मैनपुरी) हैं। एक अन्य आरोपी स्पा का कर्मचारी निखिल (ताजगंज) है। 

विज्ञापन

मसाज का बहाना, केबिन में गलत काम
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो स्पा सेंटर में हड़कंप मच गया। सेंटर में केबिन बने हुए थे। दिखाने के लिए मसाज की बात कही जाती थी। मगर, केबिन में गलत काम कराया जाता था। पुलिस को तलाशी के दौरान आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं। आरोपियों से पूछताछ में यह भी पता चला है कि वह ग्राहकों को बुलाने के लिए व्हाट्सएप पर फोटो भेजते थे। लोगों को पसंद आने पर बुलाया जाता था  इसके बाद रेट तय होने पर केबिन में भेज दिया जाता था।

होटल और स्पा सेंटर में पहले भी पकड़ा गया देह व्यापार
ताज नगरी में यह पहला मामला नहीं है। होटल और स्पा सेंटर में देह व्यापार पकड़ा जा चुका है। सिकंदरा, न्यू आगरा, ताजगंज और रकाबगंज में होटल और स्पा सेंटर में देह व्यापार पकड़ा जा चुका है। स्थानीय युवतियों के साथ ही विदेशी युवतियों को भी मसाज के नाम पर बुलाया जाता है। उनसे देह व्यापार कराया जाता है। पुलिस के छापे के बाद कुछ दिन तो इस तरह के स्पा सेंटर बंद हो जाते हैं। मगर, पुलिस की कार्यवाही ठंडी पड़ते ही यह फिर से खुल जाते हैं। इनमें देह व्यापार कराया जाता है। सबसे ज्यादा शिकायत ताजगंज क्षेत्र की पुलिस अधिकारियों को मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed