{"_id":"5f45252fe1eb6d196c2198a5","slug":"sewer-flowing-on-vip-road-yamuna-kinara","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः सड़कों पर बह रहा सीवर, गंदे पानी से डेढ़ लाख लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः सड़कों पर बह रहा सीवर, गंदे पानी से डेढ़ लाख लोग परेशान
Wed, 26 Aug 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:10 AM IST
सार
सफाई पर 42 करोड़ खर्च फिर भी छत्ता बाजार मोड़ पर तीन दिन से भरा गंदा पानी, नगर आयुक्त के आदेश के बाद भी सफाई के लिए नहीं आए कंपनी कर्मचारी
विज्ञापन
सड़क पर बह रहा सीवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के वीआईपी रोड यमुना किनारा मार्ग पर छत्ता बाजार मोड़ की सड़क पर तीन दिन से सीवर बह रहा है। सीवर की सफाई पर 42 करोड़ रुपये सालाना खर्च हो रहे हैं फिर भी सीवर समस्या से डेढ़ लाख लोग परेशान हैं।
निजी कंपनी वीए टेक वबाग को सीवर लाइनों की सफाई का जिम्मा सौंपा गया है। लेकिन शहर के वीवीआईपी रोड की सड़क पर सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है। तीन दिन से पार्षद व क्षेत्रीय लोग शिकायत कर करके परेशान हैं, लेकिन इसका निदान नहीं हो पाया। शनिवार को बारिश के बाद यमुना किनारा मार्ग के छत्ता बाजार मोड़ पर करीब 200 मीटर क्षेत्र में सीवर का गंदा पानी भर गया था।
ये भी पढ़ें- Corona In Agra: 40 नए केस और मिलेने से आंकड़ा 2592 पहुंचा, युवाओं में संक्रमण अधिक
विज्ञापन
नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे को शनिवार को निरीक्षण के दौरान जब सीवर भरा मिला तो उन्होंने इसे साफ करने के निर्देश दिए थे। निजी कंपनी वबाग के कर्मचारी रविवार को सफाई के लिए आये, लेकिन रविवार को ही यहां फिर से गंदा पानी भर गया। अब तक सीवर के गंदे पानी को निकालने के लिए कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा तो क्षेत्रीय पार्षद राकेश लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और समस्या की जानकारी वबाग के अधिकारियों को दी।

ट्रांसयमुना कॉलोनी, ईदगाह मॉडल टाउन में भी परेशानी
केवल यमुना किनारा रोड ही नहीं बल्कि शहर में ट्रांसयमुना कॉलोनी, ईदगाह मॉडल टाउन, बल्केश्वर, साकेत कॉलोनी, शिवाजी नगर, गोविंद नगर, शाहगंज, नगला मोहन, रुई की मंडी, आजम पाड़ा समेत शहर के बड़े क्षेत्रों में सीवर उफनकर सड़कों पर बह रहा है। ट्रांसयमुना कॉलोनी में सीवर लाइन के चोक होने के कारण पानी गलियों में भर गया।
यहां कॉलोनी के 40 घरों में कोई परिवार ऐसा नहीं रहा, जहां लोगों के शरीर पर लाल रंग के दाने या अन्य बीमारी न हो। यही हाल ईदगाह मॉडल टाउन का है जहां हर घर के सामने सीवर बह रहा है। यहां के अनुभा चड्ढा, रमन आनंद और सचिन ओबेरॉय ने कहा कि मैनहोल पर ढक्कन तक नहीं रखे गए हैं।
खुले मैनहोल बन सकते हैं हादसे का कारण
खुले मैनहोल के कारण हर समय हम लोगों को ही डर लगता है कि कॉलोनी से निकलने वाला कोई राहगीर या बच्चा हादसे का शिकार ना हो जाए। - सचिन ओबेराय, मॉडल टाउन

मैनहोल पर ढक्कन रखवाएं
खुले पड़े मैनहोल के कारण कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है। हम लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। कम से कम मैनहोल पर तो ढक्कन रख दें जिससे कोई इसमें गिर ना जाए। - अनुभा चड्ढा, मॉडल टाउन
तीन दिन से कर रहा शिकायत, सुनवाई नहीं
वबाग को सालाना 42 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं और सीवर का ये हाल है। जिस तरह से बारिश में सड़कों पर जलभराव हो रहा है, उसी तरह से सीवर का गंदा पानी सड़कों पर भरा हुआ है। मैं तीन दिनों से शिकायत कर रहा हूं लेकिन वबाग के अधिकारी सुनते नहीं है। - राकेश जैन, पार्षद, मोतीगंज
नगर आयुक्त के कहने के बाद भी सफाई नहीं
वबाग को आए हुए आठ महीने हो चुके हैं। कंपनी ने कहा था कि तंग गलियों के लिए छोटे वाहन ले कर आएंगे, लेकिन कोई काम नहीं किया। पुराने शहर में सीवर लाइन चोक पड़ी है। नगर आयुक्त के कहने के बाद भी तीन दिन तक गंदा पानी नहीं निकाला। इन्हें 42 करोड़ रुपये मुफ्त के दिए जा रहे हैं। - रवि बिहारी माथुर, पार्षद, पीपल मंडी

छोटे पाइप में कचरा फंसने से सीवर जाम
यमुना किनारा रोड पर सीवर लाइन की समस्या की मुख्य वजह ये है कि यहां नालियों को सीवर लाइन में जोड़ा गया है। बेहद छोटे पाइप होने के कारण नालियों का कचरा मसलन पॉलीथिन, प्लास्टिक उसमें फंस जाता है। इस वजह से पानी बाहर आ गया। हमने जेटिंग मशीन से सफाई भी कराई थी, लेकिन कचरा बार-बार लाइन में पहुंच रहा है। फिर से जेटिंग मशीन लगाकर सफाई कराई जाएगी। - तनवीर शर्मा, नेटवर्क मैनेजर, वीए टेक वबाग लि.