फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sewer connection was disconnected of seven people by Jalkal Department for non payment of water bill in Agra

Agra: पानी का बिल नहीं चुकाने पर होटल, बार, शोरूम सहित सात पर कार्रवाई, काटे गए सीवर कनेक्शन, दी चेतावनी

Thu, 16 Mar 2023 10:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Mar 2023 10:02 AM IST
सार

आगरा में चेतावनी के बाद भी पानी का बिल नहीं चुकाने पर जलकल विभाग ने सात प्रतिष्ठानों के सीवर कनेक्शन काट दिए। अन्य बकायेदारों को जल्द ही बकाया बिल जमा करने की चेतवानी दी। दी गई मोहलत खत्म होने के बाद भी बकाया नहीं चुकाने पर सात के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Sewer connection was disconnected of seven people by Jalkal Department for non payment of water bill in Agra
जलकल विभाग आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पानी का बिल नहीं चुकाने पर बुधवार को जलकल विभाग ने दो होटल, एक बार एंड रेस्टोरेंट और एक कार शोरूम का सीवर कनेक्शन काट दिया गया। फतेहाबाद रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट और होटल अतिथि को सात दिन की चेतावनी जारी की गई है। ताजगंज, सूर्य नगर और लोहामंडी जोन में सात प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे सर्विस रोड पर लॉयर्स कॉलोनी के पास बने एनआरएल के एमजी मोटर्स का सीवर कनेक्शन काटा है। स्वामी हरी मोहन गर्ग पर 9.45 लाख रुपये जलमूल्य, जलकर व सीवर कर बकाया था। 15 दिन पहले शोरूम का पानी कनेक्शन काटा था। तब 3.50 लाख रुपये जमा कराए थे। मोहलत खत्म होने के बाद भी बकाया नहीं चुकाने पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

होटल का सीवर कनेक्शन काटा गया

आवास विकास कॉलोनी सेक्टर पांच स्थित होटल रेड इन की मालिक सुनीता अग्रवाल पर 18.28 लाख रुपया बकाया नोटिस भेजा था। बुधवार को टीम होटल पहुंची तो वहां नाम बदलकर होटल संचालित मिला। रेड इन की जगह होटल ओम सांई नाथ का बोर्ड टंगा था। होटल का सीवर कनेक्शन काटा गया। सेक्टर-चार में ही सीके बार एंड रेस्टोरेंट पर 71 लाख रुपया का बिल बकाया है। सीवर कनेक्शन बंद किया है। इसके अलावा सिकंदरा बाईपुर स्थित होटल केएस रॉयल सीवर कनेक्शन काटा है। होटल केएस रॉयल पर 45 लाख रुपया बकाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल मेगा मार्ट को चेतावनी

फतेहाबाद रोड पर टीडीआई मॉल के सामने विशाल मेगा मार्ट पर पांच लाख रुपया पानी बिल बकाया है। सहायक अभियंता आदित्य कुमार ने बताया कि विशाल मेगा मार्ट का सीवर व पानी कनेक्शन काटने गए थे। मौके पर ही दो लाख रुपया जमा कराया। बाकी बकाया चुकाने के लिए चेतावनी के साथ सात दिन की मोहलत दी गई है। विभव नगर मोड़ स्थित होटल अतिथि पर 5.75 लाख रुपया बकाया है। यहां भी टीम कार्रवाई के लिए पहुंची लेकिन होटल स्वामी ने मौके पर दो लाख रुपया जमा कराया। सात दिन में बकाया चुकाने की चेतावनी दी गई है।

25 ठेल-ढकेल हटाईं, जुर्माना वसूला

नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने कर्नल एके सिंह के नेतृत्व में ताजनगरी फेस-दो स्थित एडीए की चौपाटी के पास अतिक्रमण ध्वस्त कराए। सहायक नगरायुक्त सरिता सिंह ने बताया कि 25 ठेल-ढकेल हटाई हैं। सड़क पर तीन झोपड़ियां ध्वस्त की गई। 21 हजार रुपया का जुर्माना वसूला है। साथ ही गंदगी न फैलाने और गीला-सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में डालने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed