फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sewer blockage, gates occupied, commission agents announce hunger strike, Sikandra fruit market commission agents issue warning, submit memorandum to market secretary

Agra News: सीवर चोक, गेट पर कब्जे, आढ़तियों ने किया भूख हड़ताल का एलान, सिकंदरा फल मंडी के आढ़तियों ने दी चेतावनी, मंडी सचिव को सौंपा ज्ञापन

Tue, 30 Jun 2026 01:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 30 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Sewer blockage, gates occupied, commission agents announce hunger strike, Sikandra fruit market commission agents issue warning, submit memorandum to market secretary
आगरा। सिकंदरा नवीन फल मंडी में व्याप्त अव्यवस्थाओं और प्रशासन की अनदेखी से त्रस्त आढ़तियों ने आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया है। मंडी यूनियन ने सचिव को ज्ञापन सौंपकर सीवर सफाई, मुख्य द्वारों से अवैध फड़ हटाने और अवैध रूप से संचालित बसई मंडी को तत्काल बंद कराने की मांग की। साथ ही सुनवाई न होने पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मंडी यूनियन के अध्यक्ष हरिओम दुबे और अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि सिकंदरा मंडी में सीवर लाइन बंद होने से जलभराव और गंदगी है। मंडी के प्रवेश और निकास गेट पर अवैध फड़ और अतिक्रमण के कारण वाहनों का जाम लगता है। खरीदार और किसान मंडी नहीं आ पा रहे हैं, जिससे माल की बिक्री ठप है और आढ़ती टैक्स व किराया देने में भी असमर्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों का सबसे बड़ा विरोध फतेहाबाद रोड पर संचालित बसई मंडी पर रहा। यूनियन का आरोप है कि प्रशासन के संरक्षण में चल रही इस अवैध मंडी के कारण न सिर्फ वीआईपी मार्ग पर जाम और गंदगी रहती है बल्कि करोड़ों की लागत से बनी बमरौली अहीर एपीएमसी मार्केट भी वीरान पड़ी है, जिससे राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed