{"_id":"6112e6b28ebc3e795415fc81","slug":"sewage-line-broken-agra-news-agr50330532","type":"story","status":"publish","title_hn":"दयालबाग में फिर टूटी सीवर लाइन, सड़क पर भरी गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दयालबाग में फिर टूटी सीवर लाइन, सड़क पर भरी गंदगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। कालिंदी विहार 100 फीट रोड पर सीवर लाइन लीकेज के कारण गड्ढा हुए 48 घंटे नहीं बीते कि अब फिर लीकेज से दयालबाग 100 फीट रोड फिर धंस गई। मंगलवार को दयालबाग में सीवर लाइन का 40 मीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिस जगह पर 12 दिन पहले सीवर लाइन लीक हुई थी, उस जगह से आगे वही सीवर लाइन लीक हो जाने से बड़ा गड्ढा हो गया, जिसकी शाम को बैरिकेडिंग करा दी गई। इस लाइन के लीकेज के कारण दयालबाग इंजीनियरिंग कॉलेेज के सामने तेज प्रेशर के साथ सीवर उफनाने लगा, जो आधा किमी तक दयालबाग रोड और खेतों में भर गया। वहीं, कालिंदी विहार में सीवर लाइन लीकेज के कारण हुआ गड्ढा अब बढ़कर 25 फीट चौड़ा और 10 फीट तक गहरा हो गया। इसमें सोमवार को खोखा समा गया था।
पहली बार देखा इतना तेज सीवर प्रेशर
शहरभर में सीवर लाइन के उफनाने की शिकायतें रहती हैं, लेकिन मंगलवार को दयालबाग इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने जिस तेजी और प्रेशर के साथ मैनहोल से सीवर उफना, उसे देखकर दयालबाग के लोग भी हैरत में पड़ गए। क्षेत्रीय निवासी सौरव चौधरी ने बताया कि महज एक घंटे के अंदर ही आधा किमी सड़क तक सीवर भर गया। दयालबाग के खेतों में सीवर भर गया। खेत न होते तो सीवर कॉलोनियों के अंदर पहुंच जाता। पिछली बार हुए गड्ढे के दौरान भी लोगों ने मांग की थी कि दयालबाग में पूरी सीवर लाइन की जांच की जाए ताकि बार बार लीकेज की समस्या से मुक्ति मिल सके।
बैरिकेडिंग कर छोड़े गड्ढे
दयालबाग में सड़क पर हुए गड्ढे की चेन्नई की कंपनी वीए टेक वबाग ने बैरिकेडिंग कर दी है, लेकिन मरम्मत का काम शुरू नहीं किया है। दयालबाग में 100 फीट रोड पर पहले हुए गड्ढे को दो माह बाद भरा गया था। इस बार जुलाई के अंत में हुए गड्ढे को कमिश्नर द्वारा 40 लाख रुपये के जुर्माने और एफआईआर के बाद 11 दिन बाद भर सकी। कालिंदी विहार में अब तक काम भी शुरू नहीं किया गया। इस रोड पर स्ट्रीट वेंडर खौफ के कारण अपने ठेल और खोखे हटा चुके हैं।
विज्ञापन
करार निरस्त किया जाए
दयालबाग से लेकर आवास विकास और अब कालिंदी विहार में सीवर लाइन की मरम्मत वबाग ने शुरू भी नहीं की। हमारे टैक्स के पैसे से कंपनी को 48 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। हमारी मांग है कि कंपनी का करार निरस्त किया जाए। - ओम शर्मा, हमारा आगरा
एक साल में 12वीं बार गड्ढा
एक साल में यह 12वीं बार सीवर लाइन लीकेज के कारण गड्ढा हुआ है। पूरे दयालबाग को सीवर लाइन की घटिया देखरेख के कारण नरक बना दिया है। दुर्गंध से पूरा क्षेत्र परेशान है। यह बार बार की समस्या दूर होनी चाहिए, अन्यथा लोग अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। - चौ. रामवीर सिंह, दयालबाग
शाम को तेज प्रेशर के साथ सीवर मैनहोल से उफनता दिखा। मैने पहली बार इतनी तेजी से सीवर बहते देखा है। दुर्गंध के कारण दो मिनट भी खड़ा नहीं रह पाया। सड़क पर सीवर भर जाने से इसमें से होकर ही निकलना पड़ेगा।
राकेश कुमार, दयालबाग
सीवर लाइन खराब और जर्जर
दयालबाग में सीवर लाइन खराब और जर्जर है। यह बार-बार लीक हो रही है। हमने सीवर लाइन धंसने के बाद बैरिकेडिंग करा दी है। इसी वजह से पीछे के क्षेत्रों में सीवर उफन रहा है। इसकी मरम्मत का काम मंगलवार रात से ही शुरू कराएंगे। - अनिल वर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर, वीए टेक वबाग