फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sevla bullets travel agency boss grilled

सेवला में ट्रेवल एजेंसी मालिक को गोलियों से भूना

Sun, 26 Apr 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 26 Apr 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
ग्वालियर हाईवे स्थित सेवला में शनिवार दोपहर को एक्टिवा और बाइक पर आए पांच हमलावरों ने ट्रेवल एजेंसी संचालक को गोलियों से भून डाला। इसके बाद हमलावरों ने सात-आठ राउंड हवाई फायरिंग करके दहशत फैला दी। आनन-फानन में दुकानें बंद हो गईं। हमलावर बेखौफ होकर भाग निकले। हत्याकांड को खूनी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया। एजेंसी संचालक सतीश प्रधान हत्याकांड का चश्मदीद गवाह था।
विज्ञापन

मलपुरा के इटौरा स्थित गांव भोगलपुर निवासी पोहप सिंह उर्फ पॉपी (30) पुत्र चरनी सिंह गुर्जर की रोहता में मां कैला देवी नाम से ट्रेवल एजेंसी है। उनके घरवालों ने बताया कि पोहप सिंह बाइक से सुबह गांव से बमरौली अहीर में सतीश प्रधान के भाई राजेश चौधरी के पास पहुंचा था। उसने राजेश से दस हजार रुपये मांगे। इस पर उन्होंने चार हजार रुपये का चेक दिया। चेक को उसे सेवला स्थित पीएनबी में कैश कराना था। दोपहर तकरीबन एक बजे वह ग्वालियर हाईवे पर सेवला में दीप पेट्रोल पंप के सामने रोहता की गढ़ी निवासी राजू पंडित से बातचीत कर रहा था। इसी बीच एक्टिवा से तीन और पल्सर बाइक से दो बदमाश आए। एक्टिवा सवार बदमाशों ने पोहप सिंह से गाली गलौज की और तमंचे व पिस्टल से गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। दो गोली उसके सीने में और एक गले के पास मारी। पॉपी के जमीन पर गिरते ही हमलावरों ने लोगों को धमकी दी। इसके बाद सात-आठ राउंड हवाई फायरिंग करके भाग निकले। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर सीओ सदर असीम चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पॉपी को एसएन मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हत्या के पीछे सतीश प्रधान हत्याकांड की रंजिश बताई गई है। पॉपी के घरवालों ने बताया कि दो मई को ट्रायल पर चल रहे इस केस में चश्मदीद पॉपी की गवाही होनी थी। उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। मृतक की पत्नी गीता देवी ने बमरौली अहीर के बंटी यादव, संतोष यादव, हरिओम बघेल, सेवला जाट के नहने उर्फ वीरेंद्र, रवि और दीपक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed