फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Severe Cold Wave Alert: Follow These Safety Tips to Protect Children and Elderly

Health: थ्री लेयर कपड़े पहनें, रोजाना पीएं 3 लीटर पानी...कड़ाके की ठंड में स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Sat, 03 Jan 2026 08:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Jan 2026 08:46 AM IST
सार

कड़ाके की सर्दी में  लापरवाही पड़ भारी सकती है। बुजुर्ग फोर लेयर कपड़े पहनें। वहीं एंटी एयर जैकेट ज्यादा प्रभावी है। 

विज्ञापन
Severe Cold Wave Alert: Follow These Safety Tips to Protect Children and Elderly
सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शीतलहर की वजह से हृदय रोगियों और निमोनिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को थ्री लेयर गर्म कपड़े पहनने और तीन लीटर पानी पीने की सलाह दी है। वहीं बुजुर्गाें को चार लेयर कपड़े पहनना जरूरी बताया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बीते सप्ताह से ठंड लगातार बढ़ी है। निमोनिया, हार्टअटैक, लकवा और जुकाम-खांसी के मरीजों की संख्या दोगुना से अधिक है। ऐसे में इनर, स्वेटर और जैकेट जरूर पहनकर रहें। इसमें एंटी एयर जैकेट ज्यादा कारगर है। इससे शरीर का ताप बना रहता है।
विज्ञापन


बुजुर्गाें में कार्डियक अरेस्ट के साथ लकवा का खतरा तीन गुना है। ऐसे में बुजुर्ग अगर बाहर निकलते हैं तो उनके लिए फोर लेयर कपड़े पहनना जरूरी है। खासतौर से गला, सिर, कान जरूर ढककर रखने हैं। बच्चों को भी थ्री लेयर गर्म कपड़े पहनाएं। इनके कान, सिर और पैरों को जरूर ढकें। कम पानी पीने से भी त्वचा की एलर्जी और पेट रोग की दिक्कत बन रही है। ऐसे में तीन लीटर पानी जरूर पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी है सलाह
- धूप खिलने के बाद ही बच्चे और बुजुर्ग घर के बाहर निकलें।
- अंगीठी और अलाव का इस्तेमाल न करें, हीटर का उपयोग करें।
- हीटर जलाने पर खिड़की खुली रखें, जिससे ऑक्सीजन की मात्रा बनी रहे।
- गुनगुना पानी पीएं, दाल हरी सब्जी, फल और ड्राईफ्रूट खाएं।
- नियमित व्यायाम करें। शरीर को वार्मअप करें।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed