फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   seven-year-old child was shot dead in Pipahera village of Etah up crime news

UP Crime: घर में घुसे हत्यारों ने किया ऐलान- मिटा दो इसका वंश, परिवार के सामने ही मार डाला मासूम बेटा

Thu, 13 Jul 2023 07:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Jul 2023 07:03 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से ये खबर है। यहां के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव पिपैहरा में सात साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के पीछे की वजह आठ माह पहले हुई युवक की हत्या बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
seven-year-old child was shot dead in Pipahera village of Etah up crime news
मौके पर पहुंचे एसएसपी राजेश कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सात साल के मासूम की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। मामला जैथरा थाना क्षेत्र के गांव पिपैहरा का है। यहां के रहने वाले रिंकू यादव के सात वर्षीय पुत्र मंयक की बुधवार की रात करीब दो बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड के पीछे की वजह एक और हत्याकांड बताई जा रही है। इसमें आठ महीने पहले आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। मृतक का चाचा संजू जेल में बंद है। इसी रंजिश में खून का बदला खून से लेने के लिए घटना को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन

दादी के साथ सो रहा था मासूम बच्चा 

मृतक के चाचा नीरज कुमार ने भतीजे की हत्या गोली मारकर करने की रिपोर्ट गांव के ही रामबृज उर्फ टेपू, विवेक, बब्लू, विमलेश और अतेंद्र के खिलाफ दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि बुधवार रात भतीजा मयंक अपनी दादी रामवती के साथ घर के बरामदे में सो रहा था। रात करीब दो बजे आरोपी लोग हाथों में तमंचे लेकर घर में घुस आए। रामबृज ने कहा कि इसके वंश का नाश कर दो और भतीजे के सीने में गाली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - UP: लापता पत्नी दो साल बाद मिली, गोद में था एक साल का मासूम बच्चा; सामने आई हैरान कर देने वाली हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज कराई गई रिपोर्ट

आरोप है कि तीन दिन से आरोपी पक्ष दबंगई दिखा रहा था और महिलाओं के सामने अश्लीलता कर गालीगलौज भी की जा रही थी। पुलिस में शिकायत करने और कोई कार्रवाई न होने की भी बात कही है। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि रंजिश के चलते गोली मारकर बच्चे की हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें - राजमिस्त्री बना हैवान: मकान बनाते समय सात साल की मासूम पर पड़ी नजर, किया ऐसा हाल;  कांप जाएगी रूह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed