{"_id":"6609ebd12dce7db2f10d82c4","slug":"seven-warrantees-arrested-in-the-campaign-kasganj-news-c-175-1-agr1054-113262-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अभियान में गिरफ्तार हुए सात वारंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अभियान में गिरफ्तार हुए सात वारंटी
Mon, 01 Apr 2024 04:33 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने रविवार को अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से सात वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए वारंटी अलग-अलग मामलों में कोर्ट से वांछित थे। जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने अमांपुर, सिढ़पुरा, ढ़ोलना और सहावर से सात वारंटियों को गिरफ्तार किया।
अमांपुर क्षेत्र के गांव महदवा से लोकेश को गिरफ्तार किया है। वह मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित था। क्षेत्र के परतापुर गांव निवासी मुनेश को गांव के समीप से पुलिस ने दबोचा। मुनेश विद्युत अधिनियम के मामले में वारंटी था।
विज्ञापन
सिढपुरा कस्बा के मोहल्ला लोहिया निवासी मोहम्मद हुसैन और विपिन निवासी सुभाष नगर को गिरफ्तार किया है। सहावर के ग्राम गुडगुडी निवासी ओमपाल को गांव से गिरफ्तार किया है। वह विद्युत अधिनियम में वारंटी था। वहीं ढोलना क्षेत्र के गांव नगला गुलरिया निवासी जयप्रकाश और नगला चौखंडा निवासी कुलदीप मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में वारंटी था। पुलिस ने दोनों को घर से गिरफ्तार किया है।