{"_id":"63bd144374d4d73f8f5b8575","slug":"seven-vehicles-collided-due-to-fog-on-yamuna-expressway-in-mathura-more-than-two-dozen-people-were-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: कोहरे की वजह से भिड़े एक के बाद एक सात वाहन, दो दर्जन से अधिक लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: कोहरे की वजह से भिड़े एक के बाद एक सात वाहन, दो दर्जन से अधिक लोग घायल
Tue, 10 Jan 2023 01:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Jan 2023 01:03 PM IST
सार
मथुरा में एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे की वजह से आधा दर्जन से अधिक वाहन भिड़ गए। हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गाड़ियों को हाईवे से हटाकर यातायात शुरू कराया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में मंगलवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा पर हादसा हो गया। यहां सात वाहन आपस में भिड़ गए। हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ। इसमें एक मिनी बस में सवार 15 सवारियां सहित दो दर्जन से अधिक घायल हो गए। इसके अलावा पांच गाड़ियों में दस घायल हो गये। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टोल प्लाजा पर रेस्क्यू टीम द्वारा कार्य चल रहा है। टोल चौकी प्रभारी रजत दुबे ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही टोल प्रॉजेक्ट ऑपरेशन मेनेजर देवेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल रेस्क्यू टीम द्वारा कार्य किया जा रहा है और टोल प्लाजा पर कोहरे के बचाव के लिए टीम लगी हुई है।