फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven Thefts in 45 Days Achhnera Police Station In-charge Removed

यूपी: आगरा के इस थाने में सवा महीने में हुईं सात चोरियां, थाना प्रभारी पर गिरी गाज; कुलदीप को मिली कमान

Fri, 18 Sep 2026 10:26 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 18 Sep 2026 10:26 AM IST
सार

अछनेरा में सवा महीने के भीतर चोरी की सात वारदात सामने आने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार वर्मा चंदेल को हटा दिया गया। पुलिस आयुक्त ने अपर पुलिस आयुक्त कार्यालय में तैनात एसआई कुलदीप कुमार को अछनेरा थाने की जिम्मेदारी दी है।
 

विज्ञापन
Seven Thefts in 45 Days Achhnera Police Station In-charge Removed
दरोगा सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के अछनेरा में एक के बाद एक चोरी की घटनाओं की वजह से थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार वर्मा चंदेल पर गाज गिर गई। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने प्रभारी निरीक्षक को हटा दिया। उनके स्थान पर अपर पुलिस आयुक्त कार्यालय में तैनात एसआई कुलदीप कुमार को थानाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


कुलदीप कुमार पूर्व में फिरोजाबाद में एसओजी प्रभारी रहे। वर्ष 2020 में फिरोजाबाद के खैरगढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की माैत हुई थी। आरोप लगा था कि शराब माफिया से महीनेदारी ली जाती है। विजिलेंस ने जांच के बाद दिसंबर 2023 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें तत्कालीन थाना प्रभारी खैरगढ़ मुस्तकीम अली सहित 10 लोग नामजद किए थे। इनमें एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह भी शामिल थे। तब वो एसओ बरहन थे। उन्हें थाने से हटाया गया था। बाद में साक्ष्यों के अभाव में कुलदीप सिंह का नाम मुकदमे से निकल गया। अन्य के खिलाफ आरोपपत्र लगाया गया। उनका थाना प्रभारी की एप्रूव्ड लिस्ट में नाम था।
विज्ञापन


सवा महीने में चोरी की सात वारदात
- गांव झारोठी के दीवानी सिंह के घर में 2 लाख की चोरी।
- झारोठी की ही रामवती के यहां करीब 48 लाख की चोरी।

- फरह रोड स्थित बुर्जा वाला मंदिर में 2 लाख की चोरी।
- अनीता के घर में करीब सवा लाख की चोरी।

- गोबरा निवासी रोहतास के घर में पांच लाख की चोरी।
- नगला जाहरिया (मांगरोल जाट ) निवासी नारायण सिंह के घर में 30 लाख की चोरी।

- नगला जाहरिया निवासी बबलू के घर में 10 लाख की चोरी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed