फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   seven robbers arrested for loot of 36 lakh from courier boy in agra

गुजरात के युवक ने आगरा में कराई थी 35 लाख की लूट, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 18 Mar 2020 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Mar 2020 12:36 AM IST
सार

साजिश से लेकर लूट की वारदात करने तक 11 बदमाश शामिल रहे
2.17 लाख नकद और तीन बाइक बरामद, चार बदमाश अभी भी फरार 

विज्ञापन
seven robbers arrested for loot of 36 lakh from courier boy in agra
पुलिस ने किया लूटकांड का खुलासा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगरा में कोरियर कंपनी के कर्मचारी से हाथीघाट पर दो मार्च को हुई 35 लाख रुपये की लूट गुजरात में बैठे युवक ने हाथरस के गिरोह से कराई थी। साजिश से लेकर वारदात करने तक 11 बदमाश शामिल रहे। 
विज्ञापन


इनमें से सात को गिरफ्तार कर पुलिस ने पर्दाफाश होने का दावा किया है। इनके पास से 2.17 लाख रुपया कैश और तीन बाइक  बरामद की गई हैं। इनके चार साथियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी लेकिन वे मिले नहीं।
विज्ञापन


गुजरात के मेहसाणा की कोरियर कंपनी आर जीतू एंड कंपनी के कर्मचारी प्रकाश पटेल से यह लूट हुई थी। उनकी जैकेट, पर्स, बैग लूट लिए गए थे। पुलिस ने छह घंटे बाद केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये आरोपी पकड़े गए

गिरफ्तार आरोपियों में गुलाबनगर नरायच का सुरेश सेंगर, एटा के जलेसर के गांव साथा नवीपुर का पवन, जलेसर की ही नई कॉलोनी, स्टेशन रोड का ऋषि कुमार, हाथरस के सहपऊ के उद्यैना नगरिया का घनश्याम, सहपऊ के नगला जलेम का दीवान सिंह उर्फ छोटू, गली नंबर एक, उत्तर फिरोजाबाद का आकाश, एटा के अवागढ़ का मनीष उर्फ मनोज हैं।

पुलिस ने बताया कि मेहसाणा का ही एक व्यक्ति इस कंपनी के बारे में जानता है। उसे यह मालूम था कि कंपनी आगरा में काम कर रही है और मोटा कैश इधर से उधर ले जाया जाता है। उसने पहले रेकी कराई। 

युवक का एक परिचित हाथरस में है। उसकी मदद से वह गिरोह के संपर्क में आया। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि लूट की रकम 11 लोगों में बंटी। इसमें से ही 2.17 लाख बरामद किए गए हैं। लूट की रकम से ही बाइक खरीदी गई थी।

लुटेरों से बचने के लिए जैकेट में रखी थी रकम, उसे भी लूट ले गए

कोरियर कंपनी के कर्मचारी प्रकाश पटेल को डर रहता था कि किसी दिन लूट न हो जाए। वो मोटी रकम ले जाता है। उसने लुटेरों से बचने के लिए रकम जैकेट में रखी थी। बैग में सिर्फ 15 हजार रुपये थे। बदमाशों ने पूरी रेकी कराई थी। यह भी मालूम कर लिया था कि रकम जीतू की जैकेट में है, इसलिए इसे भी उतरवा ले गए थे। 

सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग

पुलिस शुरू में इस घटना को संदेह की नजर से देख रही थी। तहरीर में लूटी गई रकम का जिक्र नहीं था। कर्मचारी से पूरा ब्योरा लिया गया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। एक फुटेज में दो बाइकों पर चार बदमाश नजर आ गए। उनकी पहचान कराई गई। इसी से सुराग मिला और केस खुलता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed