{"_id":"64515681eeea202652098fb7","slug":"seven-policemen-will-be-posted-at-every-polling-booth-agra-news-c-25-1-144545-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हर पोलिंग बूथ पर तैनात रहेंगे सात पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हर पोलिंग बूथ पर तैनात रहेंगे सात पुलिसकर्मी
Tue, 02 May 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 02 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर सीआरपीएफ, पीएसी व गैर जनपद का फोर्स आ चुका है। अधिकारियों की मानें तो प्रत्येक बूथ पर कम से कम सात पुलिसकर्मी तैनात रहेेंगे। इसके अतिरिक्त अति संवेदनशील व संवेदनशील पर सीआरपीएफ की तैनाती रहेगी।निकाय चुनाव 2023 की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीआरपीएफ की एक कंपनी, पीएसी की दो कंपनी के अलावा गैर जनपद से 180 उप निरीक्षक ड्यूटी के लिए आ चुके हैं। सभी को मतदान केंद्रों पर बुधवार आज पुलिस लाइन से रवाना किया जाएगा। इसके अलावा 580 बाहर से आए होमगार्ड के अलावा जनपद के करीब 900 से अधिक होमगार्ड सुरक्षा में तैनात रहेंगे। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर एक महिला कर्मी सहित सात पुलिस कर्मी सुरक्षा ड्यूटी पर रहेंगे। कुल 100 केंद्रो में से 10 अति संवेदनशील, 15 संवेदनशील और 75 सामान्य श्रेणी में रखे गए हैं। सभी पर कड़़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मतदान केंद्र के आसपास पीएसी कर्मी गश्त करेंगे। इसके अलावा मोबाइल टीमें लगातार मतदान केंद्रो पर भ्रमणशील रहेंगी। बाहर से आई फोर्स के अलावा जनपद पुलिस के करीब 2000 से अधिक पुलिसकर्मी भी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त फोर्स है।
पुलिस लाइन में हुई बैठक
चुनाव ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारियों कर्मियों की एक बैठक मंगलवार को डीएम अविनाश कृष्ण व एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में हुई। इसमें अधिकारियों ने ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारी/कमी को ड्यूटी आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को अंदर प्रवेश न दें। यदि कोई समस्या हो तो अवगत कराएं।
छह सीओ और 30 इंस्पेक्टर भी रहेेंगे तैनात
निकाय चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जनपद में मतदान केंद्रो की निगरानी के लिए छह सीओ लगाए गए हैं। इसके अलावा 30 इंस्पेक्टर को ड्यूटी पर लगाया गया है।