{"_id":"66a884343890c4b53b04e203","slug":"seven-plots-made-mathura-vrindavan-development-authority-rich-earning-rs-112-crore-in-e-auction-2024-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MVDA: मथुरा- वृंदावन विकास प्राधिकरण को सात प्लॉटों ने किया मालामाल, ई-नीलामी में 112 करोड़ की कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MVDA: मथुरा- वृंदावन विकास प्राधिकरण को सात प्लॉटों ने किया मालामाल, ई-नीलामी में 112 करोड़ की कमाई
Tue, 30 Jul 2024 11:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:42 AM IST
सार
मथुरा- वृंदावन विकास प्राधिकरण के सात प्लॉटों ने मालामाल कर दिया। ई-नीलामी में ये इन 7 प्लॉटों की नीलामी से एमवीडीए को करीब एक अरब 12 करोड रुपए की रिकार्ड आय हुई है।
विज्ञापन
रुक्मणी विहार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के रुक्मणी विहारऔर कृष्णा विहार आवासीय योजना के 7 प्लाट की सोमवार को हुई ई-नीलामी ने मथुरा- वृंदावन विकास प्राधिकरण को मालामाल कर दिया है। इन 7 प्लॉटों की नीलामी से एमवीडीए को करीब एक अरब 12 करोड रुपए की रिकार्ड आय हुई है।
विज्ञापन
रुक्मणी विहार में मात्र 50 वर्गमीटर का एक प्लॉट 2 करोड़ 4 लाख रुपए में बिका है। 547.97 वर्ग मीटर का प्लॉट 50 करोड़ 45 लाख 46 हजार 392 रुपए में नीलाम हुआ है। 518.80 वर्ग मीटर का 7 करोड़ 58 लाख 5700 रुपए का तथा 501.32 वर्ग मीटर का 7 करोड़ 58 लाख 1 हजार 730 में 297. 58 वर्ग मीटर का 43 करोड़ 54 लाख 5 हजार 995 रुपए में नीलाम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा कृष्णा विहार में 196.49 वर्ग मीटर का प्लॉट 66 लाख 73 हजार 840 रुपए में 200 मीटर प्लॉट 56 लाख 80 हजार रुपए में बिका है। एमवीडीए के ओएसडी प्रसून द्विवेदी ने बताया कि चैतन्य विहार, कृष्ण विहार, राधापुरम के बचे हुए प्लॉटों की नीलामी की जाएगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आखिरी दिन ई-नीलामी के बाद एमवीडीए द्वारा अगले माह हनुमत विहार कॉलोनी के लकी ड्रा की तैयारी की जाएगी। इस कॉलोनी में प्लाट आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई है।