फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   seven people injured in clash between two groups in firozabad

Firozabad: कांवड़ लाने के दौरान हुए विवाद के बाद दो पक्षों के लोग भिड़े, मारपीट में सात घायल

Tue, 09 Aug 2022 09:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Aug 2022 09:21 PM IST
सार

गांव पचोखरा में मामूली बात को लेकर पक्षों के लोग भिड़ गए। दोनों में मारपीट गई, जिसमें दो महिलाओं समेत सात घायल हो गए। 

विज्ञापन
seven people injured in clash between two groups in firozabad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में कांवड़ लाने के दौरान बाइक में खरोच आने पर हुए विवाद में गांव पहुंचे दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस घटना में दो महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। थाना पचोखरा पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन

 
गांव पचोखरा निवासी मीनादेवी का आरोप है कि उनका पुत्र विकास उर्फ शांतिस्वरूप सोमवार सुबह 10 बजे करीब घर से अपनी दुकान जा रहा था। तभी मोहल्ले के ही शंकरलाल, संजू आदि ने उस पर लाठी-डंडे, सरिया आदि से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर वह उसके पुत्र जयप्रकाश व आकाश पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। 
विज्ञापन


हमले में वे सभी घायल हो गए। जयप्रकाश के सिर में गंभीर चोट आने से बेहोश हो गया। पुलिस ने उसे फिरोजाबाद अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में मीनादेवी ने शंकरलाल, संजू, पप्पू, कुल्लू, राजेन्द्र व विशाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट 

शंकरलाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मोहल्ले का ही विकास, आकाश आदि ने उनके भतीजे राजेन्द्र विशाल पुत्र सुखराम के साथ मारपीट की। उसे बचाने पहुंचे परिवार के छोटे भाई की पत्नी कुसुमा, राजेन्द्र पुत्र व छोटे भाई की पत्नी लक्ष्मी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। 

शंकरलाल ने विकास, आकाश, राजू चन्द्रभान व नेता के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अंजेश कुमार का कहना है कि कांवड़ लेने जाने के दौरान दोनों पक्षों में बाइक में स्क्रेच आने पर विवाद हुआ था। यहां पहुंचकर संघर्ष में बदल गया। शंकर, राजेन्द्र सहित तीन को गिरफ्तार जेल भेजा है। अन्य की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed