फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven patients succumbed to corona infection

कोरोना संक्रमण से सात मरीजों ने तोड़ा दम

Tue, 04 May 2021 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Seven patients succumbed to corona infection
मैनपुरी। जिले में कोरोना से पिछले 24 घंटे में सात लोगों की मौत हो गई। इसमें एक होम आइसोलेट था, जबकि छह की मौत कोविड अस्पताल में हुई है। तीन को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 173 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

करहल के गांव दौलतपुर निवासी जय सिंह की 60 वर्षीय कोरोना संक्रमित पत्नी कमला देवी को हालत बिगड़ने पर दो दिन पहले, कुरावली के नगला कुंदन निवासी 25 वर्षीय अनिल यादव के तीन दिन पहले संक्रमित मिलने पर, फर्रुखाबाद के मोहल्ला जोगराज निवासी कोरोना संक्रमित 75 वर्षीय सुरेश चंद्र को दो दिन पूर्व हालत बिगड़ने पर, दन्नाहार क्षेत्र के गांव घिटौली निवासी अरविंद कुमार की 48 वर्षीय पत्नी माधुरी देवी को कोरोना संक्रमित होने, शहर के न्यू बस्ती वंशीगोहरा निवासी सुभाश चंद्र की 55 वर्षीय पत्नी धनदेवी और कोतवाली थाना क्षेत्र में बिछिया रोड निवासी राजेंद्र सिंह की 67 वर्षीय पत्नी मीना कुमारी को संक्रमित होने पर तीन दिन पहले कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान सभी की रविवार और सोमवार की सुबह मौत हो गई। वहीं शहर के मोहल्ला मिश्राना निवासी 70 वर्षीय नंद किशोर कुछ दिन पूर्व कोरोना संक्रमित पाए गए थे, वे होम आइसोलेट थे। सोमवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed