फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven patients died due to diseases in four days

Agra News: बीमारियों से चार दिन में सात मरीजों की मौत

Sat, 24 Aug 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 24 Aug 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Seven patients died due to diseases in four days
जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़।
मैनपुरी। पिछले कुछ दिनों में बुखार, डायरिया के मरीजों की लगातार मौत हो रही है। ब्लड प्रशेर और शुगर के मरीज भी हालत बिगडने पर दम तोड़ चुके हैं। शनिवार को भी जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। मरीज शुगर से पीड़ित था। पिछले चार दिन में सात मरीजों की मौत हो चुकी है। सीएमओ ने सभी चिकित्साधीक्षकों को बीमारियों की रोकथाम के लिए उचित उपचार और जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में दर्ज रिकार्ड पर यदि नजर डालें तो पता चलता है कि 21 अगस्त को यहां पहुंचें डायरिया, बुखार और ब्लडप्रेशर के चार मरीजों की मौत हुई। 22 अगस्त को यहां बुखार से पीड़ित वृद्धा ने दम तोड़ा। 23 अगस्त को डायरिया से पीड़ित किशोरी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार को भी यहां भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। थाना औंछा क्षेत्र के पड़रिया चौराहा निवासी विजयपाल (45) पुत्र रामबहादुर को पिछले कुछ दिनों शुगर की दिक्कत थी। शनिवार को गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

लगातार हो रही मौतों से स्वास्थ्य विभाग परेशान है। सीएमओ ने जिले के सभी चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे अस्पताल आने वाले मरीजों को उचित उपचार दें। वहीं बुखार और डायरिया से बचाव के लिए मरीजों को शिविर लगाकर जागरूक करें। यदि किसी गांव में पांच से अधिक मरीज एक ही बीमारी के पाए जाते हैं तो वहां टीम भेजकर उपचार दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन से बुखार आ रहा है तो कराएं जांच
सीएमओ ने सभी चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि यदि अस्पताल में ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं जिन्हें तीन दिन से अधिक समय से बुखार आ रहा है तो उनकी जांच कराएं। बिना जांच के उन्हें उपचार न दें। सीएमओ ने कहा कि प्रतिदिन कम से कम 50 मरीजों की जांच कराई जाए।


स्कूलों में लगाएं जागरूकता शिविर
सीएमओ ने चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र के स्कूलों में आशा और एएनएम की मदद से बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन कराएं। शिविरों में विशेष कर मच्छरों से बचाव, बीमार होने पर विशेष चिकित्सकों से उपचार आदि की सलाह दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed