फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven new cases of lumpi virus were found in mainpuri

Mainpuri: लंपी वायरस के सात नए मामले मिले, पशु चिकित्साधिकारियों की टीम कर रही गोवशों का उपचार

Sat, 24 Sep 2022 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Sep 2022 12:01 AM IST
सार

जिले में अब सक्रिय लंपी के मामलों की संख्या 11 हो गई है। वहीं कुल मामले 12 हैं, जिसमें से सबसे पहली लंपी रोग से पीड़ित मिली एक गाय अब पूरी तरह स्वस्थ्य हो चुकी है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि लगातार पीड़ित गोवंशों को उपचार दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Seven new cases of lumpi virus were found in mainpuri
लंपी वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनपुरी में हर दिन लंपी वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में कुल सात और मामले सामने आए हैं। पशु चिकित्साधिकारियों के नेतृत्व में पहुंची टीमों ने पीड़ित गोवंशों को उपचार दिया है। जिले में अब कुल लंपी वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 11 हो गई है। वहीं एक पीड़ित गाय स्वस्थ हो चुकी है।

विज्ञापन

 
रविवार को शहर में लंपी वायरस का पहला केस मिला था। इसके बाद से लगातार इसकी संख्या बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में शुक्रवार शाम तक कुल सात नए केस रिपोर्ट हुए। सभी केसों की जानकारी खुद ही पशुपालकों द्वारा दी गई थी। इसके बाद पशुपालन विभाग की टीमों को उपचार के लिए भेजा गया। पशु चिकित्साधिकारियों के नेतृत्व में पहुंची टीमों ने पीड़ित गोवंशों को उपचार दिया। 
विज्ञापन


इसमें बेवर के गांव रसूलपुर निवासी केदार सिंह, करहल के गांव कंचनपुर निवासी कमल कुमार, घिरोर के गांव लपगवां निवासी आलोक मिश्रा, अकबरपुर निवासी बबलू, अंजनी निवासी सोमंत सिंह, नगला फकीरे निवासी भारत सिंह और नगला नया निवासी सत्यभान सिंह के गोवंश शामिल हैं। टीमें पहुंचने से पशुपालकों ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही जिले में अब सक्रिय लंपी के मामलों की संख्या 11 हो गई है। वहीं कुल मामले 12 हैं, जिसमें से सबसे पहली लंपी रोग से पीड़ित मिली एक गाय अब पूरी तरह स्वस्थ्य हो चुकी है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि लगातार पीड़ित गोवंशों को उपचार दिया जा रहा है। हालात नियंत्रण में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed