{"_id":"6ae509d082a49517f207503c","slug":"seven-metro-pillars-over-the-yamuna-are-ready-sultanganj-station-begins-to-take-shape-agra-news-c-25-agr1067-1200328-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: यमुना पर मेट्रो के सात पिलर तैयार, सुल्तानगंज स्टेशन लेने लगा आकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: यमुना पर मेट्रो के सात पिलर तैयार, सुल्तानगंज स्टेशन लेने लगा आकार
विज्ञापन
आगरा। आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक मेट्रो पहुंचाने के लिए द्वितीय कॉरिडोर के शेष हिस्से में निर्माण कार्यों ने तेजी पकड़ ली है। यमुना नदी पर मेट्रो का पुल अब आकार लेने लगा है और नदी पर वायडक्ट (पुल) के लिए सात पिलर पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। इसके साथ ही सुल्तानगंज क्रॉसिंग और कमला नगर मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी है।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) के संयुक्त महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि द्वितीय कॉरिडोर के प्राथमिकता वाले हिस्से (कैंट से आगरा कॉलेज तक) में सिविल निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और स्टेशनों पर फिनिशिंग का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शेष हिस्से में सुल्तानगंज क्रॉसिंग मेट्रो स्टेशन के कॉनकोर्स के लिए सभी क्रॉस आर्म तैयार कर लिए गए हैं, और एक पाई गर्डर भी रखा जा चुका है। यमुना नदी पर बनने वाले मेट्रो वायडक्ट के सभी पाइल और पाइलकैप का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा, कमला नगर मेट्रो स्टेशन पर भी क्रॉस आर्म रखने का काम शुरू हो गया है।
अब तक हो चुका है इतना काम
- शेष कॉरिडोर में कुल 313 पिलर बनाए जाने हैं, जिनमें से 111 पिलर तैयार हो चुके हैं।
- अब तक 110 यू-गर्डर और 54 पियर कैप का निर्माण पूरा हो चुका है।