फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven lakh rupees were duped on pretext of job

UP: जल निगम में नाैकरी का झांसा...फर्जी नियुक्तिपत्र भी थमाया, सात लाख रुपये ठगे; कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Sun, 23 Nov 2025 10:15 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 23 Nov 2025 10:15 AM IST
सार

दंपती ने अधिकारियों से खुद की पहचान बताई। नाैकरी लगवाने के नाम पर सात लाख रुपये ले लिए। इसके बाद फर्जी नियुक्तिपत्र थमा दिया। मामले में पीड़ित ने केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Seven lakh rupees were duped on pretext of job
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के दयालबाग क्षेत्र में एक युवक को एक दंपती ने नौकरी लगवाने के झांसे में ले लिया। उससे सात लाख रुपये लेकर जल निगम का फर्जी नियुक्तिपत्र थमा दिया। कोर्ट के आदेश पर थाना न्यू आगरा में दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


दयालबाग के गायत्री विहार निवासी राजेश यादव ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थनापत्र देकर विपक्षी अकोला के रिठौरा निवासी गजेंद्र कुमार और उनकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की थी। पीड़ित का आरोप था कि 2024 में दयालबाग में रहने वाले गजेंद्र व उनकी पत्नी ने बड़े अधिकारियों से पहचान बताई थी।
विज्ञापन


उन्होंने नगर निगम और जल निगम में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। पीड़ित से दंपती ने कुल 7 लाख रुपये नकद व ऑनलाइन माध्यम से लिए। इसके बाद आरोपियों ने जल निगम का बबलू कुंतल नाम से पीड़ित के परिचित युवक को फर्जी नियुक्तिपत्र दे दिया। उन्हें फिरोजाबाद भेजा। वहां पहुंचने पर धोखाधड़ी और फर्जी नियुक्तिपत्र होने का पता चला। पीड़ित ने आरोपियों से रुपये लौटाने की मांग की। उन्होंने तीन चेक दे दिए जो बैंक से अनधिकृत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed