फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven illegal constructions being built without approved plans sealed.

Agra News: बिना नक्शा पास कराए बन रहे सात अवैध निर्माण सील

Fri, 02 Oct 2026 02:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Seven illegal constructions being built without approved plans sealed.
आगरा। बिना नक्शा पास कराए बन रहे सात अनधिकृत निर्माणों को बृहस्पतिवार को आगरा विकास प्राधिकरण ने सील किया। प्राधिकरण उपाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि वार्ड ताजगंज-प्रथम के अंतर्गत बमरौली रोड, नियर स्टार सिटी, नैनाना जाट पर राजकुमारी का अवैध निर्माण सील किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह नवभारत हॉस्पिटल के सामने, नगला माकरोल पर शेर सिंह, बमरौली रोड, राजीव विहार कॉलोनी, जेडीएन इंटरनेशनल स्कूल के पास कृष्णवीर भी बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण करा रहे थे। इनके भवन सील किए गए। वार्ड छत्ता-प्रथम के अंतर्गत नुनिहाई रोड, राधा गोविंद ट्रांसपोर्ट कंपनी के सामने, नगला बालचंद पर अभिषेक कौशल, हरविलास बिल्डिंग मैटेरियल के बगल, नुनिहाई रोड पर विमल राठौर के निर्माण भी सील किए गए। वार्ड छत्ता-द्वितीय के अंतर्गत 100 फुटा रोड, कालिंदी विहार पर विशाल गुप्ता का निर्माण सील किया गया। लोहामंडी वार्ड के अंतर्गत कंचन विहार फेज-3 राहुल नगर दहतोरा में उस्मान अली के निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed